Instagram पर डेस्कटॉप या लैपटॉप से ऐसे करें फोटो अपलोड

Instagram ऐप पर ही फोटो शेयर करने का विकल्प है, लेकिन यदि आप वेब वर्जन से फोटो अपलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिए।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 7 मई 2020 21:51 IST
ख़ास बातें
  • ऐप से ही नहीं अब डेस्कटॉप या लैपटॉप से भी होगी फोटो अपलोड
  • फोटो अपलोड के लिए गूगल क्रोम का लेटेस्ट वर्जन
  • Instagram वेब पर फोटो अपलोड के लिए फॉलो करें स्टेप्स
Facebook के स्वामित्व वाले फोटो-वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram का इस्तेमाल आप भी यकीनन करते होंगे। Instagram ऐप पर यूजर्स को फोटो-वीडियो अपलोड और शेयर, स्टोरीज जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। लेकिन वेब वर्जन में फीचर्स को सीमित रखा गया है। वेब वर्जन में आप केवल अपने दोस्तों या कह लीजिए केवल उन लोगों द्वारा शेयर की फोटो एवं वीडियो देख सकते हैं जिन्हें आपने फॉलो किया है। इंस्टाग्राम एक लोकप्रिय ऐप है, फोटो या किसी वीडियो को अपलोड करने के लिए वेब पर विकल्प मौजूद नहीं है। यही वजह है कि फोटो या किसी वीडियो को अपलोड करने के लिए इंस्टाग्राम ऐप का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन बस अब और नहीं, हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसे आजमा कर आप Instagram वेब के जरिए भी चुटकियों में फोटो अपलोड कर पाएंगे।

यदि आप भी इंस्टाग्राम वेब से फोटो या वीडियो को अपलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपके पास Google Chrome का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड होना चाहिए। ध्यान दें, हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को आप केवल गूगल क्रोम के जरिए ही फॉलो कीजिए। सबसे पहले तो अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर गूगल क्रोम को खोलें। इसके बाद www.instagram.com पर जाएं और आईडी लॉग-इन कीजिए। आईडी खुलने के बाद दाहिनी तरफ ऊपर की और दिखाई दे रहे है तीन वर्टिकल डॉट पर क्लिक करें।
Advertisement

इसके बाद More tools पर जाएं और फिर Developers tools पर क्लिक करें। बता दें कि आप चाहें तो डेवलेपर टूल को खोलने के लिए शॉर्टकट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको Ctrl+Shift+C को एक साथ दबाना है। डेवलेपर ऑप्शन खुलने के बाद सबसे ऊपर आपको Elements ऑप्शन नजर आएगा। इसके बायीं तरफ आपको दो आइकन नजर आएंगे, इनमें से आपको पहले और दूसरे आइकन (कर्सर और टोगल डिवाइस टूलबार) पर क्लिक करना है। इसके बाद Instagram वेब पेज को रीलोड कीजिए। पेज रीलोड होने के बाद नीच दिखाई दे रहे ‘+'पर क्लिक करें। + आइकन पर क्लिक करने के बाद फोटो का चुनाव करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। पोस्ट में कैप्शन, लोकेशन और लोगों को टैग (अगर आप करना चाहते हैं तो) करें। इसके बाद ऊपर बायीं तरफ दिखाई दे रहे शेयर बटन पर क्लिक करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Facebook, tips and tricks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.