Whatsapp पर Delhi Metro का टिकट ऐसे करें बुक

Delhi Metro Ticket on Whatsapp : वॉट्सऐप पर सिर्फ Hi लिखकर मेट्रो का टिकट बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2023 10:47 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप पर बुक कर सकते हैं दिल्‍ली मेट्रो का टिकट
  • सभी रूटों पर शुरू हुई सुविधा
  • सिंपल स्‍टेप्‍स में बुक कराया जा सकता है टिकट

इस सुविधा से दिल्‍ली-एनसीआर के यात्रियों को सबसे ज्‍यादा फायदा होगा।

Photo Credit: Unsplash

Delhi Metro से रोजाना ट्रैवल करते हैं, तो आपके लिए गुड न्‍यूज है। अब Whatsapp पर दिल्‍ली मेट्रो का टिकट खरीदा जा सकता है (Metro Ticket on whatsapp)। दिल्ली मेट्रो को ऑपरेट करने वाले DMRC ने वॉट्सऐप बेस्‍ड टिकट सिस्‍टम का विस्‍तार किया है। यह सुविधा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर उपलब्‍ध थी। वहां हुए सफल प्रयोग के बाद इसे दिल्‍ली मेट्रो की सभी लाइनों पर शुरू कर दिया गया है। वॉट्सऐप पर सिर्फ Hi लिखकर मेट्रो का टिकट बुक किया जा सकता है। इस सुविधा से दिल्‍ली-एनसीआर के यात्रियों को सबसे ज्‍यादा फायदा होगा। 

हमने भी वॉट्सऐप बेस्‍ड टिकट सिस्‍टम को एक्‍सपीरियंस किया। यह काफी आसान है। मिनटों में आप अपना टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहने का झंझट भी इस सुविधा से खत्‍म हो जाता है। आइए जानते हैं Whatsapp पर Delhi Metro का टिकट कैसे बुक कराते हैं। 
 

Whatsapp पर Delhi Metro का टिकट बुक करने के लिए ये स्‍टेप्‍स फॉलो करें

  • अपने फोन में 9650855800 मोबाइल नंबर को सेव कर लें। यह DMRC का वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट है।  
  • सेव करने के बाद आपको वॉट्सऐप कॉन्‍टैक्‍ट्स में नंबर दिखाई देने लगेगा। इस पर चैट शुरू करें और लिखें Hi.
 
  • आपको वॉट्सऐप की तरफ से रिप्‍लाई आएगा। रिप्‍लाई के साथ ही भाषा का चुनाव करना होगा। हिंदी और इंग्लिश में से किसी को चुनें और टिकट खरीदने के लिए आगे बढ़ें। 
  • भाषा का चुनाव करते ही आपको 2 विकल्‍प मिलेंगे। 1. Buy Ticket. 2. Last Journey Details. 3. Retrieve Ticket. 
  • Buy Ticket यानी टिकट खरीदने के लिए टैप करें। 
  • एक नए मैसेज के साथ आपको Click Here का विकल्‍प मिलेगा। जिस पर टैप करते ही वॉट्सऐप पर नया पेज खुल जाएगा। 
 
 
  • वहां अपना रूट सिलेक्‍ट करें। जितने टिकट खरीदना चाहते हैं, उन्‍हें ऐड करें और आगे बढ़ें। 
  • आपके वॉट्सऐप चैट पर ऑर्डर जनरेट हो जाएगा। अगले 5 मिनट में आपको टिकटों के लिए पेमेंट करना होगा। 
 
  • पेमेंट करते समय Pay With UPI ऑप्‍शन को चुनें, क्‍योंकि इस पर कोई पेमेंट चार्ज नहीं देना होगा। अगर आप डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 0.40% चार्ज देना होगा। क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1.10% एक्‍स्‍ट्रा चार्ज देना होगा।      
 
  • पेमेंट पूरा होते ही वॉट्सऐप चैट में क्‍यूआर कोड टिकट मिल जाएगा। मेट्रो स्‍टेशनों पर लगे एएफसी गेटों पर उसे स्‍कैन करके आप यात्रा कर पाएंगे। ध्‍यान रहे कि एक बार में मैक्सिमम 6 टिकट खरीदे जा सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.