PDF फाइल को ऐसे करें मुफ्त में एडिट

...तो इस तरह आप पीडीएफ फाइल की एडिटिंग बिना कोई चार्ज दिए कर सकते हैं। अगर आपकी जानकारी में कुछ और तरीके हैं, जिनसे पीडीएफ फाइल को मुफ्त में एडिट किया जा सकता है, तो ज़रूर बताएं...

PDF फाइल को ऐसे करें मुफ्त में एडिट
ख़ास बातें
  • पीडीएफ फाइल को मुफ्त में एडिट करने वाले तरीके
  • अपनाएं वे उपाय, जिनके ज़रिए नहीं लगेगी भारी-भरकम फीस
  • पीडीएफ से वर्ड में कनवर्ट कर भी कर सकते हैं आसानी से एडिटिंग
विज्ञापन
आज बात करेंगे पीडीएफ फाइल को मुफ्त में एडिट करने वाले तरीकों पर। दरअसल, हर कोई  Adobe Acrobat DC PDF editor का सालाना चार्ज वहन नहीं कर सकता। अगर आप ऐडोब एक्रोबैट डीसी पीडीएफ एडिटर की मदद लेते हैं तो इसके लिए सालाना 12,168 रुपये की कीमत चुकानी होती है। यह ऐप बेहतर पीडीएफ एडिटिंग के लिए जाना जाता है, जिसके लिए 'मोटी' रकम वसूल की जाती है।

लेकिन कुछ ऐसे भी रास्ते हैं, जिनकी मदद से मुफ्त में पीडीएफ फाइल को एडिट किया जा सकता है। आज बात ऐसे ही कुछ माध्यमों की, जिनसे बिना रुपये खर्च किए पीडीएफ फाइल को एडिट करना संभव है:
 

Edit PDF for free online

यह तरीका एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज़, लाइनक्स और मैकओएस को सपोर्ट करता है। आईओएस के सहारे यह गूगल क्रोम पर बेहतरीन काम करता है। सफारी पर कुछ टूल अच्छे से इस्तेमाल नहीं हो पाते।

1. PDF Escape पर जाएं।
2. इसके बाद पीडीएफ फाइल को ड्रैग कर एडिट के लिए लाएं या 'चूज़ फाइल' पर क्लिक करें।
3. अब फाइल चुनें, जिसे आपको एडिट करना है।
4. कुछ सेकेंड की प्रक्रिया के बाद फाइल एडिट के लिए उपलब्ध हो जाती है। बायीं ओर पैनल पर आपको टूल्स मिल जाएंगे। यहां आप टेक्स्ट, ब्लैंक व्हाइट बॉक्स (मिटाने व छुपाने के लिए)  फिल करने योग्य फॉर्म आदि के विकल्प यहां दिए जाते हैं।

पीडीएफ एस्केप में कुछ एडवांस्ड फीचर गायब हैं, जैसे मूव करने वाला टूल। इसमें तस्वीर की पोज़ीशन सेट करना मुश्किल लगता है। लेकिन बुनियादी एडिटिंग के लिए मुफ्त में यह एक बेहतर विकल्प है।
 
pdf escape

पीडीएफ एस्केप

PDF को वर्ड में बदलें और एडिट करें


पीडीएफ फाइल को वर्ड फाइल में ऑनलाइन बदलना आसान है। यह प्रक्रिया हर प्लेटफॉर्म पर काम करती है।

1. पीडीएफ टू वर्ड कनवर्टर साइट पर जाएं।
2. Upload a file to convert पर क्लिक करें।  
3. इसके बाद पीडीएफ फाइल को सिलेक्ट करें।  
4. कम समय में ही आपका डॉक्युमेंट तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे डाउनलोड कर लें।
5. एडिट करने के बाद फाइल को दोबारा डाउनलोड कर लें।
 

Inkscape or LibreOffice Draw

अगर आप पीडीएफ फाइल की एडिटिंग डेस्कटॉप या लैपटॉप पर करना चाहते हैं तो  Inkscape or LibreOffice Draw को अपना सकते हैं। दोनों ही फ्री वेक्टर ड्रॉइंग ऐप हैं, जिनके ज़रिए पीडीएफ फाइलों की एडिटिंग आसानी से की जा सकती है। इसके लिए आपको ये स्टेप लेने होंगे:

1. File > Open पर जाएं
2. पीडीएफ फाइल चुनें
3. अब आपको टेक्स्ट एडिट करने की जगह मिल जाएगी। आपको जिन फोन्ट में एडिटिंग करनी है, वे आपके सिस्टम में होने अनिवार्य हैं।
4. काम पूरा होने के बाद File > Export as PDF विकल्प चुनें।

...तो इस तरह आप पीडीएफ फाइल की एडिटिंग बिना कोई चार्ज दिए कर सकते हैं। अगर आपकी जानकारी में कुछ और तरीके हैं, जिनसे पीडीएफ फाइल को मुफ्त में एडिट किया जा सकता है तो कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PDF, Edit PDF, Free PDF Editor
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Sony Xperia 1 VIII के लॉन्च की तैयारी, 6.5 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  3. Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
  4. Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X300 FE भारत में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X300 Ultra Launched in India: 200MP ट्रिपल कैमरा और 6600mAh बैटरी वाला कैमरा-सेंट्रिक फोन
  7. Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  8. Google Pixel 10 मिल रहा 20 हजार सस्ता! Flipkart सेल में सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
  10. Thomson ने भारत में लॉन्च किए नए Google 5.0 QLED TV, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »