Google Tez ऐप भारत में लॉन्च, इसमें है यूपीआाई सपोर्ट

सोमवार को नई दिल्ली में होने वाले प्रेस इवेंट से पहले गूगल ने भारत में अपना पहला डिजिटल पेमेंट ऐप तेज़ लॉन्च कर दिया। गूगल का इरादा अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस के साथ प्रतिद्वंदी अमेज़न और फेसबुक को चुनौती देने की है। Tez का मतलब होता है फटाफट यानी जल्दी काम करना।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 सितंबर 2017 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Google Tez ऐप यूपीआाई सपोर्ट के साथ आता है
  • कंपनी ने इसके साथ ही "Tez Scratch Cards" भी मुहैया कराया है
  • यह ऐप एंड्रॉयड व आईओएस पर उपलब्ध है
Google Tez ऐप देश में यूपीआई आधारित नया मोबाइल पेमेंट ऐप है। सोमवार को नई दिल्ली में होने वाले प्रेस इवेंट से पहले गूगल ने भारत में अपना पहला डिजिटल पेमेंट ऐप तेज़ लॉन्च कर दिया। गूगल तेज़ के जरिए यूटिलिटी बिल, मूवी टिकट बुक करने के अलावा कई दूसरे ऑनलाइन भुगतान किए जा सकते हैं। Google का इरादा अपनी Google Tez डिजिटल पेमेंट सर्विस के साथ प्रतिद्वंदी अमेज़न और फेसबुक को चुनौती देने की है। Tez का मतलब होता है फटाफट यानी जल्दी काम करना। गूगल तेज़ एक पेमेंट ऐप है और यह एंड्रॉयडआईओएस पर उपलब्ध है। तेज़ ऐप, यूपीआई सपोर्ट के साथ आता है। यूपीआई एक पेमेंट्स प्रोटोकॉल है जिसे सरकारी संस्थान एनपीसीआई द्वारा संचालित किया जाता है। बता दें कि करीब 9 महीने पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में कहा था कि वह यूपीआई आधारित भुगतान सेवा भारत में लाने पर काम कर रहे हैं।
 

Google Tez इस्तेमाल करने की प्रक्रिया

यूपीआई के साथ आने वाला गूगल का तेज़ ऐप विभिन्न स्थानीय भाषाओं जैसे हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलगू सपोर्ट करता है। ऐप का इंटरफेस बेहद आसान है। कंपनी यूज़र से अपना बैंक अकाउंट नंबर डालने और उसे वेरिफाई करने के लिए कहता है। तेज़ ऐप के इंटफेस के जरिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक टेक्स्ट मैसेज भेज कर आप आसानी से बैंक अकाउंट वेरिफाई करा सकते हैं। एक बार वेरिफाई होने पर, गूगल यूज़र से एक यूपीआई पिन डालने को कहता है और इसके बाद आप भुगतान कर सकते हैं। इसके साथ ही यूज़र ऐप में देख सकते हैं कि उनके कौन से दोस्त तेज़ का इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर पैसे का लेनदेन कर सकते हैं।
 

ख़ास बात है कि गूगल तेज़ 'कैश मोड' विकल्प में आपके पास मौज़ूद यूज़र को पहचानने के लिए  "audio" ट्रांसमिट होता है और बाद में यूज़र के उपलब्ध होने पर आप पैसे भेज और मंगा सकते हैं। कंपनी ने बैकेंड प्रोसेसिंग के लिए एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है।


Google Tez Security

गूगल ने तेज़ के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ावा देने के लिए कई लोकप्रिय सर्विस के साथ साझेदारी की है। गूगल ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि रेडबस, पीवीआर सिनेमा, डोमिनोज़ पिज़्ज़ा, डिश टीवी और जेट एयरवेज़ लॉन्च पार्टनर हैं। कंपनी ने इसके साथ ही "Tez Scratch Cards" भी मुहैया कराया है और दी गई जानकारी से पता चलता है कि यूज़र को आकर्षित करने के लिए इसके जरिए डील और वाउचर मिलेंगे। गूगल का कहना है कि तेज़ ऐप के जरिए होने वाले सभी ट्रांज़ेक्शन को तेज़ शील्ड के द्वारा सुरक्षित किया जाता है ताकि किसी तरह की धोखाधड़ी, हैकिंग और फर्जीवाड़े से बचा सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Apps, Google Tez, Payments, Google India, India, UPI, Payments Apps, Paytm

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  11. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.