व्हाट्सऐप और पेटीएम को चुनौती देने के लिए गूगल तेज़ ऐप में आया चैट फीचर

पेटीएम और व्हाट्सऐप को चुनौती देने के मकसद से गूगल तेज़ ऐप में नया चैट फीचर जोड़ा गया है। चैट फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। इसकी मदद से यूज़र दूसरे शख्स से चैट तो कर ही पाएंगे, साथ ही पैसे भेज या मांग सकेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मार्च 2018 18:21 IST
ख़ास बातें
  • चैट फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है
  • गूगल के एक प्रवक्ता ने तेज़ ऐप में चैट फीचर जोड़ने की पुष्टि की
  • गूगल तेज़ ऐप में अलग से एक चैट बटन आ गया है
पेटीएम और व्हाट्सऐप को चुनौती देने के मकसद से गूगल तेज़ ऐप में नया चैट फीचर जोड़ा गया है। चैट फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। इसकी मदद से यूज़र दूसरे शख्स से चैट तो कर ही पाएंगे, साथ ही पैसे भेज या मांग सकेंगे। मुख्य तौर पर कंपनी की कोशिश यूज़र को गूगल तेज़ के ज़रिए पेमेंट से संबंधित बात करने की सुविधा देने की है। गूगल तेज़ में ताज़ा बदलाव व्हाट्सऐप द्वारा भारत में पेमेंट फीचर की टेस्टिंग शुरू करने के बाद आया है।

गूगल के एक प्रवक्ता ने तेज़ ऐप में चैट फीचर जोड़ने की पुष्टि की है। गैजेट्स 360 को ईमेल के ज़रिए दिए बयान में गूगल ने कहा, "हमने तेज़ में एक फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से यूज़र अपने कॉन्टेक्ट को मैसेज भेज सकेंगे और उन्हें भी मैसेज मिलेगा।" यह फीचर अभी हर गूगल तेज़ यूज़र के लिए नहीं उपलब्ध है। इस फीचर को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है। इस फीचर को तभी इस्तेमाल में लाया जा सकता है जब दोनों ही लोग मोबाइल डिवाइस पर लेटेस्ट तेज़ ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इस फीचर को इस्तेमाल नहीं कर पाए।  
Advertisement

गूगल तेज़ ऐप में अलग से एक चैट बटन आ गया है। यह 'Pay' और 'Request' बटन के बगल में होगा। इसकी मदद से यूज़र अपने कॉन्टेक्ट से बात कर सकेंगे। आप चाहें तो किसी भी कॉन्टेक्ट को ब्लॉक कर सकते हैं या किसी चैट थ्रेड को डिसेबल कर पाएंगे।

बीते साल नवंबर महीने में पेटीएम ने इनबॉक्स नाम के चैट प्लेटफॉर्म को मोबाइल वॉलेट का हिस्सा बनाया था। इसकी मदद से आप फोटो, वीडियो और लोकेशन साझा कर सकते हैं। इस मोबाइल वॉलेट का चैटिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के पेमेंट फीचर के जवाब में था।
Advertisement

अब यह देखना रोचक होगा कि गूगल तेज़ यूज़र नए चैट फीचर को लेकर कैसी प्रतिक्रियाएं देते हैं। इस ऐप के 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा यूज़र हैं। बीते साल सितंबर में पेश किए जाने के बाद से इस प्लेटफॉर्म पर 140 मिलियन से ज़्यादा ट्रांजेक्शन हुए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apps, Google, Google Tez, iOS, Payment Apps, UPI

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.