अब गूगल सुनाएगा, अलग-अलग जानवरों की आवाज

अब गूगल सुनाएगा, अलग-अलग जानवरों की आवाज
विज्ञापन
गूगल ने अपने सर्च इंजन में दो नए फीचर शामिल किए हैं। गूगल सर्च के जरिए अब आप अलग-अलग जानवरों की आवाज सुन पाएंगे और किसी कॉन्टेस्ट शो के लिए अपना वोट दे पाएंगे।

गूगल सर्च में ''animal sound'' टाइप करने पर आपको अलग-अलग जानवरों की तस्वीरें दिखाई देंगी। किसी भी जानवर की तस्वीर पर टैप कर आप उसकी आवाज सुन पाएंगे। इस लिस्ट में ज़ेब्रा, हिरण, उल्लू, रकून, भेड़, बंदर, हंपबक व्हेल, बिल्ली, शेर, उल्लू, गायर, बत्तख, हाथी, घोड़ा, चीता समेत कुल 19 जानवरों के नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही आप 'What does the dog say' टाइप कर किसी एक जानवर की आवाज सर्च कर सकते हैं। कंपनी गूगल ऑस्ट्रेलिया गूगल+ पोस्ट के जरिए एक महीने पहले इस फीचर का ऐलान किया था। गूगल का यह फीचर गूगल सर्च ऐप और क्रोम ब्राउजर, एंड्रॉयड और आईओएस व डेस्कटॉप पर भी काम करता है।

जानवरों की आवाज के अलावा गूगल सर्च से ही आप भविष्य में एक साधारण सर्च द्वारा किसी कॉन्टेस्ट में सीधे वोट भी दे सकेंगे। नेक्स्ट वेब की खबर के मुताबिक, गूगल का यह फीचर सबसे पहले एशिया में मोबाइल और डेस्कटॉप यूजर के लिए उपलब्ध होगा। यूजर किसी शो को सर्च कर उसके प्रतिभागी ने नाम पर टैप कर वोट दे पाएंगे।

गूगल सर्च ने पिछले महीने यूजर को गूगल सर्च इमेज को आसानी से सेव कर डेस्कटॉप पर सेव करने की सुविधा दी थी। गौर करने वाली बात है कि गूगल के इस फीचर को मोबाइल के बाद डेस्कटॉप पर लॉन्च किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Animal Sounds, Animals, Apple, Apps, Google, Google Search, Internet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »