जीपीएस बंद होने पर भी Google ट्रैक करता है आपके एंड्रॉयड फोन की लोकेशन

एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में लोकेशन सर्विस बंद होने पर भी गूगल लोकेशन डेटा इकट्ठा करती है। क्वार्ट्ज़ ने दावा किया है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर लोकेशन ट्रैकिंग तब भी ऑन रहती है जबकि एक यूज़र ने लोकेशन को डिसेबल करने, किसी ऐप को इस्तेमाल ना करने या डिवाइस पर कोई सिम कार्ड नहीं डालने जैसे बड़े सुरक्षा उपाय अपना रखे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 नवंबर 2017 14:58 IST
ख़ास बातें
  • गूगल जनवरी से यूज़र लोकेशन डेटा इकट्ठा कर रहा है
  • आसपास मौज़ूद सेल्युलर टॉवर के जरिए गूगल ने एड्रेस इकट्ठा किया
  • गूगल का कहना है कि सेल्युलर टॉवर से यूज़र लोकेशन इकट्ठा करती है
एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में लोकेशन सर्विस बंद होने पर भी गूगल लोकेशन डेटा इकट्ठा करती है। क्वार्ट्ज़ ने दावा किया है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर लोकेशन ट्रैकिंग तब भी ऑन रहती है जबकि एक यूज़र ने लोकेशन को डिसेबल करने, किसी ऐप को इस्तेमाल ना करने या डिवाइस पर कोई सिम कार्ड नहीं डालने जैसे बड़े सुरक्षा उपाय अपना रखे हैं।

क्वार्ट्ज़ द्वारा की गई जांच में दावा किया गया है कि एंड्रॉयड डिवाइस इन जानकारियों को तब भेजता है जबकि डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूज़र लोकेशन डेटा ट्रैकिंग को इस साल की शुरुआत से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। और कंपनी आमतौर पर तब भी आसापास मौज़ूद सेल्युलर टॉवर से एड्रेस लेता है जबकि डिवाइस पर लोकेशन सर्विस बंद हो। क्वार्ट्ज़ ने बताया कि गूगल ने इस तरीके की पुष्टि कर दी है।
Advertisement

क्वार्ट्ज़ के साथ बातचीत में गूगल के एक प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी करीब 11 महीनों से एंड्रॉयड डिवाइस पर पुश नोटिफिकेशन और मैसेज की डिलिवरी सुधार करने के लिए सेल टॉवर एड्रेस इकट्ठा कर रही है। हालांकि, प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस दौरान यूज़र लोकेशन डेटा को कभी भी स्टोर नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर के आख़िर गूगल सेल टॉवर लोकेशन के तौर पर यूज़र लोकेशन डेटा ट्रैक करना बंद कर देगी। कंपनी ने कहा कि, ''एंड्रॉयड फोन अब इस सर्विस के तहत (जिसे यूज़र डिसेबल नहीं कर सकते) गूगल को सेल-टॉवर लोकेशन नहीं भेजेंगे।'' नई रिपोर्ट में यूज़र प्राइवेसी को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए हैं क्योंकि कई बार लोग अपने डिवाइस लोकेशन को ट्रैक करना पसंद नहीं करते लेकिन उनके पास इसे रोकने का कोई तरीका नहीं है।

गूगल के प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा कि, ''इस साल जनवरी में, हमने मैसेज डिलिवरी की स्पीड और परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए सेल आईडी कड को एक अतिरिक्त सिग्नल के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू किया। हालांकि, हमने कभी भी सेल आईडी को अपने नेटवर्क सिंक सिस्टम का हिस्सा नहीं बनाया, जिससे डेटा तुरंत ही डिलीट हो गया।'' रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर गूगल को कोई डेटा भेजा भी गया तो वो इनक्रिप्टेड था।
Advertisement

बता दें कि गूगल ने अपनी सर्विस इस्तेमाल के लिए अपनी नियम व शर्तों में लिखा है, ''जब आप गूगल की सर्विस इस्तेमाल करते हैं तो हम आपकी वास्तविक लोकेशन को इकट्ठा और सूचना को प्रोसेस कर सकते हैं। लोकेशन के लिए हम कई तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, इनमें आईपी एड्रेस, जीपीएस और दूसरे सेंसर इस्तेमाल करते हैं। इनमें आसपास मौज़ूद डिवाइस पर गूगल की जानकारी, वाई-फाई एक्सेस पॉइं और सेल टॉवर शामिल हैं।''
Advertisement

अभी, यह स्पष्ट नहीं है कि लोकेशन ट्रैकिंग का इस्तेमाल किसलिए किया गया लेकिन हो सकता है कि टारगेटेड विज्ञापन के लिए गूगल ने यह तरीका अपनाया हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Google, Google Maps, User Location Tracking

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.