Google Play Store के जरिए अब मोबाइल पर खेल सकेंगे रियल मनी बेटिंग गेम्स!

2020 में गूगल ने Paytm ऐप को अपने फैंटेसी ऐप Paytm First Games को बढ़ावा देने के लिए प्ले स्टोर से अस्थायी रूप से हटा दिया था, क्योंकि Google ने इसे बेटिंग ऐप माना था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 19:40 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्स 28 सितंबर से एक साल के लिए प्ले स्टोर पर डाउनलोड के उपलब्ध होंगे
  • घोषणा के बाद Nazara Technologies के शेयर के दाम बढ़े
  • फैंटेसी स्पोर्ट्स मार्केट 2015 तक चार सालों में 1,30,400 करोड़ रुपये बढ़ी

2020 में Google ने Paytm को Paytm First Games को बढ़ावा देने के लिए Play Store से अस्थाई रूप से हटा दिया था

फैंटेसी गेम्स को लेकर Google की भारत में पॉलिसी दुनिया के कई अन्य देशों से अलग है। सर्च दिग्गज भारत में अपने Play Store पर Dream 11 और Mobile Premier League जैसे फैंटेसी ऐप्स को लिस्ट होने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन लंबे समय बाद, गूगल अब अपनी पॉलिसी में सीमित समय के लिए बदलाव करने की तैयारी कर चूका है। कंपनी ने रियल-मनी गेम्स जैसे DFS और रमी ऐप्स को अनुमति देने के लिए एक ट्रायल शुरू किया है।

Indian Express के अनुसार, Google अपने Play Store ऐप मार्केटप्लेस में ट्रायल के तौर पर फैंटेसी और रमी ऐप्स को अनुमति देने का फैसला किया है। ये ऐप्स 28 सितंबर से शुरू आने वाले एक साल के लिए प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। इसके लिए सभी डेवलपर्स को पहले गूगल के पास एक आवेदन सबमिट करना होगा।
Advertisement

यदि आप जानना चाहते हैं कि गूगल बेटिंग या फैंटेसी ऐप्स को लेकर कितना सख्त रहा है, तो आपको बता दें कि 2020 में गूगल ने Paytm ऐप को अपने फैंटेसी ऐप Paytm First Games को बढ़ावा देने के लिए प्ले स्टोर से अस्थायी रूप से हटा दिया था, क्योंकि Google ने इसे बेटिंग ऐप माना था।

MoneyControl के अनुसार, Google द्वारा की गई इस घोषणा के बाद, सोमवार को मोबाइल गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म Nazara Technologies के शेयरों में लगातार तीसरे सत्र के लिए बढ़ोतरी हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार, सुबह 11.36 बजे NSE पर शेयर 780.5 रुपये के भाव से 6.1 प्रतिशत ऊपर था। यह 3,891,566 के वॉल्यूम के साथ ट्रेड के पहले घंटे में सबसे सक्रिय शेयरों में से एक था।
Advertisement

Nazara Technologies के मैनेजमेंट के अनुसार, "यह स्किल-बेस्ड रियल मनी गेमिंग इकोसिस्टम में सभी के लिए बहुत अच्छा है।"
Advertisement

Nazara Technologies के रियल-मनी गेमिंग पोर्टफोलियो में फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म Halaplay और स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म OpenPlay शामिल हैं। वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही में इस सेगमेंट के पास कंपनी की कुल कमाई का लगभग 6 प्रतिशत हिस्सा था।

रिपोर्ट में फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटेसी स्पोर्ट (FIFS) और Deloitte का हवाला देते हुए बताया है कि देश में फैंटेसी स्पोर्ट्स मार्केट का वित्त वर्ष 2011 में 34,600 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2015 तक अनुमानित 1,65,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। भारत में फैंटेसी स्पोर्ट्स मार्केट का यूजर बेस दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक - 13 करोड़ रुपये है।
Advertisement

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि Google ने "फैंटेसी गेमिंग इंडस्ट्री की विकसित प्रकृति के कारण और ऐसे ऐप्स की किसी भी संभावित उपयोगकर्ता हानि और सुरक्षा के बारे में पर्याप्त जानकारी एकत्रित करने के लिए पायलट के हिस्से के रूप में फैंटेसी गेम्स की अनुमति देने का विकल्प चुना है।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Play, Google Play Store, Dream 11
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.