गूगल का यह फ़ीचर आपको ट्रिप बनाने में करेगा मदद

गूगल का यह फ़ीचर आपको ट्रिप बनाने में करेगा मदद
विज्ञापन
गूगल के पास आपके हर प्लान की जानकारी है। क्योंकि आप अक्सर ही किसी भी ट्रिप पर जाने से पहले गूगल सर्च इंजन की मदद लेते हैं। शायद यही वजह है कि दुनिया की सबसे बड़ी सर्च कंपनी लगातार ऐसे फ़ीचर जोड़ते रहती है ताकि आपके लिए प्लान बना पाना और आसान रहे। अब कंपनी ने अपने सर्च इंजन में नया फ़ीचर जोड़ा है जो बताएगा कि किसी लोकेशन पर लोग औसतन कितना समय बिताते हैं, ताकि आपको प्लान बनाने में आसानी हो।

उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी ऐसी जगह जाते हैं जहां पर आप कभी नहीं गए हैं। ऐसे में आप यह नहीं तय कर पाते हैं कि वहां कितना समय बिताना है। नया फ़ीचर लोकेशन कार्ड में प्लान योर विज़िट सब हेड में मौजूद है। यह फ़ीचर उन लोगों के काम आएगा जो अनजान जगहों पर जाना पसंद करते हैं।

कंपनी ने इस नए फ़ीचर की घोषणा गूगल प्लस पर पोस्ट करके की। ध्यान रहे कि गूगल आपको अन्य लोगों द्वारा बिताए गए समय के आधार पर अनुमानित समय बताता है। यह आपकी निजी पसंद पर निर्भर करता है कि आप किसी जगह पर कितना समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में हमारा सुझाव होगा कि किसी भी जगह पर जाने से पहले सिर्फ इस फ़ीचर पर भरोसा ना करें। अन्य स्रोत से भी जानकारी हासिल कर लें।

गूगल ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि यह फ़ीचर किन-किन लोकेशन की जानकारी देगा। अनुमान है कि इस सूची में चुनिंदा जगहों को ही शामिल किया जाएगा।

इससे पहले गूगल ने अपने सर्च इंजन के लिए नया अपडेट जारी किया था। इस अपडेट के बाद यूज़र के लिए ट्रिप प्लान कर पाना और आसान हो जाएगा। अब यूज़र सर्च इंजन की मदद से अपनी ज़रूरत के हिसाब से सस्ते फ्लाइट और होटल बुक कर पाएंगे। नए अपडेट के पीछे गूगल का मकसद यात्रियों को सस्ते डील दिलवाना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Search, Locations, Travel, Trips

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »