Google Duo से जुड़ने वाले हैं कई नए फीचर्स, ग्रुप वीडियो कॉल में बढ़ेगी यूज़र्स की संख्या

Google Duo में स्नैपशॉट फीचर को भी जोड़ा गया है, जिसका नाम 'Duo Moments' है। इस फीचर के जरिए यूज़र्स अपने वीडियो कॉल एक्सपीरियंस को स्क्रीनशॉट में कैद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 18:44 IST
ख़ास बातें
  • कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए Google Duo में जुड़ेंगे नए फीचर
  • जल्द बढ़ सकेगी ग्रुप वीडियो कॉल में सदस्यों की संख्या
  • गूगल डुओ में एक वीडियो कॉल में जुड़ सकते हैं केवल 12 सदस्य

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बढ़ रही है वीडियो कॉल की मांग

Google Duo को आने वाले कुछ हफ्तों में नए फीचर्स मिलने वाले हैं। Google के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के चलते वीडियो कॉलिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, इसको देखते हुए Duo के लिए नए अपडेट ज़ारी किए गए हैं। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि गूगल डुओ में स्नैपशॉट फीचर, कॉल्ड डुओ मूवमेंट को जोड़ा जाएगा। इसके जरिए यूज़र्स वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट ले सकेंगे। फिलहाल, इस ऐप पर ज्यादा से ज्यादा 12 लोगों को ही एक वीडियो कॉल में जोड़ा जा सकता है।

Google द्वारा मंगलवार को पब्लिश किए ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि Duo App हर हफ्ते 10 मिलियन नए यूज़र्स को जोड़ रहा है। वहीं, कई देशों में ऐप पर लोगों के कॉल मिनट 10 गुना अधिक बढ़ गए हैं। यूज़र्स की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए गूगल ने ऐलान किया है कि वह "AV1 (AOMedia Video 1) video codec technology" के साथ ऐप की वीडियो क्वालिटी को सुधारने की दिशा में काम करेगी और ऐप की सुरक्षा को भी बढ़ाई जाएगी। गूगल का दावा है कि AV1 टेक्नोलॉजी, कमज़ोर से कमज़ोर नेटवर्क कनेक्शन में भी बेहतर वीडियो क्वालिटी देने का काम करती है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि आखिर इस अपडेट को कब रोलआउट किया जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा, ब्लॉग पोस्ट में यह भी बताया गया है कि डुओ में स्नैपशॉट फीचर को भी जोड़ा गया है, जिसका नाम 'Duo Moments' है। इस फीचर के जरिए यूज़र्स अपने वीडियो कॉल एक्सपीरियंस को स्क्रीनशॉट में कैद कर सकते हैं। गूगल के पोस्ट में कहा गया है कि इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है, हालांकि भारतीय Google Duo यूज़र्स को अभी यह अपडेट नहीं मिला है। गूगल के एक अन्य फोरम पर जानकारी दी गई है कि कि इस डुओ मूवमेंट का इस्तेमाल करने के लिए वीडियो कॉल कर रही दोनों ही सदस्य को Moments Feature अपने डिवाइस में इनेबल करना होगा। इस फीचर को अपने एंड्रॉयड डिवाइस में इनेबल करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर कॉल सेटिंग्स में जाना होगा। यहां पर आपको गूगल मूवमेंट को ऑन करना होगा। वहीं, iPhone और iPad यूज़र इस फीचर को इनेबल करने के लिए सेटिंग्स में जाएं और गूगल मूवमेंट को ऑन कर दें। कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि यह फीचर ग्रुप वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध नहीं है, केवल वन टू वन वीडियो कॉल पर ही आप इसका आनंद उठा सकते हैं।

ग्रुप वीडियो कॉल की बात करें, तो गूगल ने दावा किया है कि डुओ ऐप पर वीडियो कॉल के दौरान जल्द ही ज्यादा से ज्यादा सदस्य को जोड़ा जा सकेगा। हालांकि, गूगल ने यह साफ नहीं किया कि यह फीचर केवल वीडियो कॉल के लिए आएगा या इसमें ऑडियो ग्रुप कॉल भी शामिल है। फिलहाल, गूगल डुओ ऐप पर आप ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान सर्वाधिक 11 सदस्य को ही जोड़ सकते हैं, आपको मिलाकर कुल 12 सदस्य वीडियो व ऑडियो कॉल में शामिल हो जाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Duo, Duo Moments
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.