Google Duo एंड्रॉयड ऐप में आया डेटा बचाने वाला फीचर

गूगल डुओ (Google Duo) एंड्रॉयड ऐप में डेटा सेव करने वाला एक फीचर आ गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2019 16:05 IST
ख़ास बातें
  • कुछ एंड्रॉयड यूज़र को दिख रहा है Google Duo में यह नया फीचर
  • डेटा बचत के लिए डेटा सेविंग मोड वीडियो क्वालिटी को कम कर देगा
  • कॉलर और जिनसे आप बात कर रहे हैं दोनों ही डेटा सेव कर पाएंगे

Google Duo एंड्रॉयड ऐप में आया डेटा बचाने वाला फीचर

गूगल डुओ (Google Duo) एंड्रॉयड ऐप के लिए एक नए डेटा सेवर फीचर को जारी किया गया है। फिलहाल यह फीचर केवल कुछ ही यूज़र के लिए रोल आउट किया गया है। याद करा दें कि कुछ महीनों पहले डेटा सेविंग मोड (Google Duo Data Saving Mode) को एपीके पर स्पॉट किया गया था और अब इस फीचर को कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। इस मोड को सेटिंग्स में जाकर एक्सेस किया जा सकता है और इसे टॉगल को फ्लिक कर स्विच किया जा सकता है।

डेटा सेविंग मोड के ऑन होने के बाद यह मोबाइल डेटा की बचत के लिए वीडियो क्वालिटी को कम कर देगा। Google Duo का विस्तार करते हुए कुछ समय पहले इसके वेब वर्जन को भी लाया गया था जिसके जरिए ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नए डेटा सेविंग मोड को ग्लोबली एंड्रॉयड यूज़र के लिए रोल आउट किया गया है।
Advertisement

9to5Google ने सबसे पहले इसे स्पॉट किया था, रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल डुओ (Google Duo) के वर्जन50 और वर्जन51 में यूजर्स को यह फीचर दिख रहा है। इसे सर्वर साइड अपडेट के जरिए रोल आउट किया गया है। Google Duo के वर्जन51 पर अपडेट करने के बाद हमें भी यह फीचर दिखाई दिया।
 

डेटा सेविंग मोड को ऑन करने के बाद आपको एक मैसेज़ दिखेगा जिसमें लिखा होगा कि गूगल डुओ (Google Duo) ऑटोमेटिकली मोबाइल नेटवर्क पर डेटा यूसेज़ को लिमिट कर देगा। बता दें कि Google Duo पर आया यह नया फीचर 'लिमिट मोबाइल डेटा यूसेज़' सेटिंग को रिप्लेस करेगा। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह फीचर आईफोन यूज़र के लिए कब तक जारी किया जाएगा।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको बताया कि Google Duo में आया डेटा सेविंग मोड मोबाइल डेटा को बचाने के लिए वीडियो क्वालिटी को बदल देगा। नए मोड के आने के बाद कॉलर और जिस व्यक्ति से आप बात कर रहे हैं दोनों ही वीडियो कॉल के दौरान डेटा की बचत कर पाएंगे। सेटिंग्स में जाएं और देखें कि क्या आपको डेटा सेवर टॉगल स्विच दिखाई देता है या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Duo, Data Saving Mode
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.