Google क्रोम यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, सरकार ने दी चेतावनी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम (CERT-In) ने टारगेटेड अटैक्‍स से बचने के लिए यूजर्स को क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 14:14 IST
ख़ास बातें
  • अपनी एडवाइजरी में CERT-In ने लिखा है कि गूगल क्रोम में कई वल्नरबिलिटी हैं
  • यह किसी अटैकर को एक टारगेटेड सिस्टम पर अनियंत्रित कोड भेजने दे सकती हैं
  • CERT-In ने इस मामले की गंभीरता को ‘हाई’ कैटिगरी में रखा है

इस महीने की शुरुआत में गूगल (Google) ने क्रोम 98 में कई वल्नरबिलिटी को ठीक किया था।

Google क्रोम ब्राउजर में मौजूद कई कमजोरियों (vulnerabilities) के कारण भारत सरकार ने यूजर्स को साइबर अटैक की चपेट में आने की चेतावनी दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम (CERT-In) ने टारगेटेड अटैक्‍स से बचने के लिए यूजर्स को क्रोम ब्राउजर को अपडेट करने की सलाह दी है। कहा है कि हैकर अनियंत्रित (arbitrary) कोड का इस्‍तेमाल करके सिस्टम तक पहुंच प्राप्त कर सकता है। इस महीने की शुरुआत में गूगल (Google) ने क्रोम 98 में वल्नरबिलिटी को ठीक किया था। CERT-In ने इस मामले की गंभीरता को ‘हाई' कैटिगरी में रखा है। 

अपनी एडवाइजरी में CERT-In ने लिखा है कि गूगल क्रोम में कई वल्नरबिलिटी बताई गई हैं। यह किसी अटैकर को एक टारगेटेड सिस्टम पर अनियंत्रित कोड भेजने दे सकती हैं। एजेंसी ने कहा है कि 98.0.4758.80 से पहले के Google क्रोम वर्जन इन वल्नरबिलिटी से प्रभावित हैं।
Advertisement

एडवाइजरी में बताया गया है कि सेफ ब्राउजिंग, रीडर मोड, वेब सर्च, थंबनेल टैब, स्ट्रिप, स्क्रीन कैप्चर, विंडो डायलॉग, पेमेंट्स, एक्सटेंशन और एक्सेसिबिलिटी में मुफ्त में यूज की वजह से Google क्रोम में ये वल्नरबिलिटी मौजूद हैं। इस महीने की शुरुआत में Google ने Windows, macOS और Linux यूजर्स के लिए क्रोम 98 रिलीज करने की की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि अपडेट में कुल 27 सिक्‍योरिटी फ‍िक्‍स शामिल हैं।

आखिरी रिलीज में Google ने बताया था कि बग डिटेल्‍स और लिंक तक पहुंच को तब तक प्रतिबंधित रखा जा सकता है, जब तक कि ज्‍यादातर यूजर्स अपने सिस्टम पर क्रोम ब्राउजर को अपडेट नहीं करते।
Advertisement

Google Chrome को बैकग्राउंड में ऑटोमैटिक अपडेट मिलते हैं। हालांकि यूजर Chrome और उसके बाद About Google Chrome में जाकर अपडेट को मैन्युअली डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार अपडेट डाउनलोड होने के बाद ब्राउजर को फ‍िर से लॉन्‍च करना होगा। इसके बाद ही लेटेस्‍ट वर्जन पूरी तरह इंस्‍टॉल होगा। 
Advertisement

गूगल की चिंताएं यहीं तक नहीं हैं। बीते महीने खबर आई थी कि कंपनी के CEO सुंदर पिचाई से एक मामले में पूछताछ की जा सकती है। अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक संघीय जज ने यह फैसला सुनाया था। वादी ने आरोप लगाया था कि उनके इंटरनेट इस्‍तेमाल को गूगल ने अवैध तरीके से ‘Incognito' ब्राउजिंग मोड में ट्रैक किया। जून 2020 में दायर किए गए मुकदमे में यूजर ने Google पर आरोप लगाया है। कहा है कि गूगल ने उनके इंटरनेट यूज को ट्रैक किया और उनकी प्राइवेसी पर अवैध रूप से हमला किया। यह सब तब हुआ, जबकि यूजर ने Google क्रोम ब्राउजर को Private मोड में सेट किया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.