Google Allo में आया नए फ़ीचर, अब मैसेज पर दे सकेंगे 'दिल वाला' रिएक्शन

अभी जहां हम गूगल अलो के बहु-प्रतीक्षित वेब क्लाइंट के आने का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं मैसिंग ऐप के 14 वर्ज़न को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। नई अपडेट के साथ ही अब गूगल अलो ऐप में मैसेज में रिएक्शन का फ़ीचर आ गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2017 15:38 IST
अभी जहां हम गूगल अलो के बहु-प्रतीक्षित वेब क्लाइंट के आने का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं मैसिंग ऐप के 14 वर्ज़न को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। नई अपडेट के साथ ही अब गूगल अलो ऐप में मैसेज में रिएक्शन का फ़ीचर आ गया है। अभी, हमारे जांचने पर लेटेस्ट अपडेट नहीं दिखे लेकिन उम्मीद है कि सर्च दिग्गज द्वारा नई अपडेट को चरणबद्ध तरीके से यूज़र को जारी किया जा रहा है।

अब, फेसबुक मैसेंजर की तह ही गूगल ऐप में किसी चैट के दौरान यूज़र एक मैसेज को इमोजी रिएक्शन दे सकेंगे। कई बार रिएक्शन दिए जाने पर मैसेज के साथ ही रिएक्शन की संख्या भी दिखने लगेगी। गूगल अलो के हेड अमित फुले ने एक ट्वीट के जरिए नए फ़ीचर का ऐलान किया, ''लेटेस्ट  #GoogleAllo वर्ज़न आ गया है! आप किसी चैट में एक मैसेज को रिएक्ट कर सकते हैं (मैसेज लाइक करने के लिए हार्ट पर टैप करें)। ''
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, फेसबुक मैसेंजर से अलग अलो यूज़र अभी सिर्फ एक दिल वाली इमोजी के साथ ही मैसेज पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। फुले ने बताया कि अभी इस फ़ीचर को और बेहतर बनाने के लिए काम चल रहा है। अभी, इस अपडेट के आईओएस ऐप के लिए आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

याद दिला दें कि गूगल ने मई में कहा था कि अलो ऐप के लिए एक या दो महीने के अंदर वेब क्लाइंट जारी किया जाएगा। लेकिन हाल ही में स्पष्ट किया था कि इसे उपलब्ध कराने में 'कुछ और हफ्ते' लग सकते हैं। गूगल के कम्युनिकेशंस प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट निक फॉक्स ने मई में एक ट्वीट कर कहा था, ''मैं हर रोज वेब क्लाइंट का इस्तेमाल कर रहा हूं और मुझे यह काफ़ी पसंद आ रहा है। हमारी टीम इसे जल्द से जल्द लॉन्च करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन अभी भी पब्लिक रिलीज़ में एक या दो महीनें लगेंगे।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.