गूगल का मैसेजिंग ऐप अलो लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 सितंबर 2016 12:59 IST
ख़ास बातें
  • गूगल का यह ऐप गूगल असिस्टेंट इंटिग्रेशन के साथ आता है
  • आइडेंटिफिकेशन के लिए यह यूज़र के फोन नंबर का इस्तेमाल करता है
  • अलो ऐप एक इन-बिल्ट सर्च फ़ीचर के साथ आता है
गूगल ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड व आईओएस के लिए अपना स्मार्ट मैसेजिंग ऐप अलो लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की घोषणा मई में वीडियो कॉलिंग ऐप डुओ के साथ आई/ओ कॉन्फ्रेंस में की गई थी। माना जा रहा है कि गूगल ने यह कदम व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर को टक्कर देने के इरादे से उठाया है।

गूगल का यह ऐप गूगल असिस्टेंट इंटिग्रेशन के साथ आता है और शुरुआती आइडेंटिफिकेशन के लिए यह यूज़र के फोन नंबर का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा आप अपनी गूगल आईडी को भी इस ऐप से लिंक कर सकते हैं। अलो ऐप एक इन-बिल्ट सर्च फ़ीचर के साथ आता है और इसमें कई सारे स्टिकर भी दिए गए हैं। बिल्ट इन सर्च में यूज़र @google लिखने के बाद उस शब्द को लिख सकते हैं जिसे वे सर्च करना चाहते हैं।  इसके बाद गूगल वेब से उस शब्द से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा देता है।

गूगल अलो में स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर मिलता है जिससे सिर्फ एक टैप कर ही मैसेज का जवाब दिया जा सकता है। यह ऐप आपको तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देने का सुझाव भी देगा। गूगल ने अलो ऐप में कई सारे इमोजी और फोटो गेम दिए हैं। यूज़र तस्वीरों को भेजने से पहले उन पर कलाकारी कर सकते हैं और मनचाहा मैसेज भी लिख सकते हैं।

बात करें इस ऐप में आने वाले गूगल असिस्टेंट फ़ीचर की तो इससे आप ऐप में उन लोगों से बातचीत कर सकते हैं। जिनसे आपको रेस्तरां खोजने और अपने आसपास की खबरें जानने में मदद मिलती है। गूगल ने अपनी पोस्ट में कहा कि असिस्टेंट फ़ीचर अभी अंग्रेजी में उपलब्ध होगा और जल्द ही दूसरी भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google allo, allo app, app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  6. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  7. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  8. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  9. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.