• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • यूट्यूब के लिए ज़रूर डाउनलोड करें ये चार गूगल क्रोम एक्सटेंशन

यूट्यूब के लिए ज़रूर डाउनलोड करें ये चार गूगल क्रोम एक्सटेंशन

यूट्यूब के लिए ज़रूर डाउनलोड करें ये चार गूगल क्रोम एक्सटेंशन
ख़ास बातें
  • यूट्यूब आज भी दुनिया की सबसे लोकप्रिय वीडियो वेबसाइट है
  • एक्सटेंशन की मदद लेकर अपने अनुभव को और शानदार बना सकते हैं
  • हमने इन क्रोम एक्सटेंशन को इस्तेमाल किया है
विज्ञापन
यूट्यूब आज भी दुनिया की सबसे लोकप्रिय वीडियो वेबसाइट है और इसकी कई वज़हें हैं। यूट्यूब पर वीडियो का बड़ा भंडार है। अच्छी बात यह है कि कंटेंट मुफ्त में उपलब्ध हैं। यह तेज़ है और इस्तेमाल करने में सुगम भी। अगर आप यूट्यूब को इस्तेमाल करना और आसान करना चाहते हैं तो इन क्रोम एक्सटेंशन की मदद लेकर अपने अनुभव को और शानदार बना सकते हैं।

हमने इन क्रोम एक्सटेंशन को इस्तेमाल किया है। और सूची में उन्हीं को शामिल किया जो काम करते हैं। इसके अलावा इन क्रोम एक्सटेंशन का कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता। इसके अलावा हमने कई यूट्यूब वीडियो डाउनलोडिंग एक्सटेंशन को भी इस्तेमाल में लाया, लेकिन इनमें से कोई भी हमारी आखिरी सूची का हिस्सा नहीं बन सका।

ये हैं वो चार यूट्यूब क्रोम एक्सटेंशन जिन्हें आपको डाउनलोड करना चाहिए:

1. यूट्यूब के लिए मैजिक एक्शन्स
भले ही आप इस सूची के बाकी एक्सटेंशन को डाउनलोड ना करें, लेकिन इस एक्सटेंशन को जल्द ही डाउनलोड कर लें। मैजिक एक्शन्स यूट्यूब को नया अवतार दे देता है। और इसमें कई काम के फ़ीचर हैं।

मैजिक एक्शन्स की मदद से आप अपने माउस के स्क्रॉल से आवाज को कम व ज़्यादा कर सकते हैं। आप चाहें तो हमेशा वाइड मोड में वीडियो चला सकते हैं। वीडियो को अपने आप रिप्ले होने का कमांड दे सकते हैं। इसके अलावा सिनेमा मोड सेट कर सकते हैं जहां पर पेज के बाकी हिस्से हट जाएंगे। इसके अलावा आप वीडियो के अनोटेशन्स को ब्लॉक कर सकते हैं। सेटिंग्स में बदलाव के लिए ऑन-स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।
 
magic

आपको स्क्रीनशॉट विकल्प भी मिलेगा। आप चाहें तो वीडियो थंबनेल को माउसओवर के ज़रिए इनलार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा नया टैब खोलने पर आप यूट्यूब वीडियो को ऑटो प्ले होने से रोक सकते हैं। यह कई वीडियो को एक साथ ट्रैक करने में बेहद ही कारगर साबित होता है।

यूट्यूब के लिए मैजिक एक्शन्स क्रोम एक्सटेंशन डाउनलोड करें

2. टर्न ऑफ द लाइट्स
यूट्यूब पर सिनेमा मोड में सिर्फ वीडियो प्लेयर वाइड हो जाता है, लेकिन स्क्रीन का बाकी हिस्सा काफी ब्राइट रहता है, खासकर अगर आप रात में ब्राउज़ कर रहे हैं तो। मैजिक एक्शन्स में अपना सिनेमा मोड है जो इस कमी को दूर करता है। अगर आपको लगता है कि मैजिक एक्सटेंशन में आपके काम से ज़्यादा फ़ीचर दिए गए हैं तो आप टर्न ऑफ लाइट्स इस्तेमाल करें।
 
turn

एक्सटेंशन का काम बेहद ही साधारण है। यह एक बटन जोड़ता है जो स्क्रीन के बाकी हिस्से पर शेड डालने का काम करता है। इसके बाद आपकी नज़र सिर्फ वीडियो पर रहती है। यह आसान है व सिर्फ एक बटन में आपका काम पूरा हो जाता है।

टर्न ऑफ लाइट्स क्रोम एक्सटेंशन डाउनलोड करें

3. यूट्यूब के लिए एडब्लॉक
कई लोकप्रिय एडब्लॉकिंग एक्सटेंशन यूट्यूब पर अनचाहे विज्ञापनों को ब्लॉक करने का भी काम करते हैं। अगर आप एक ऐसे एक्सटेंशन की तलाश में हैं जो सिर्फ यूट्यूब के लिए यह काम करे तो आपको एडब्लॉक फॉर यूट्यूब डाउनलोड करना चाहिए।

ज़्यादातर यूज़र का कहना है कि यह काम करता है। और हमें भी इसे इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं हुई। इसे सेटअप करना आसान है। और इसे एक्टिव करने के लिए बार-बार आपको ध्यान देने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

एडब्लॉक फॉर यूट्यूब क्रोम एक्सटेंशन डाउनलोड करें

4. ऑडियो ऑनली फॉर यूट्यूब
पहले हमने आपको स्ट्रीमस एक्सटेंशन के बारे में बताया था। यह क्रोम एक्सटेंशन यूट्यूब को जूकबॉक्स में तब्दील कर देता है। अफसोस की बात है कि इस एक्सटेंशन को बंद कर दिया गया है।
 
audio

हालांकि, हाल में हमारा सामना ऑडियो ऑनली फॉर यूट्यूब से हुआ। हमारे हिसाब से यह भी एक कारगर एक्सटेंशन है। इस एक्सटेंशन को इस्तेमाल करके आप वीडियो प्लेबैक को ब्लैंक कर सकते हैं। इससे डेटा की भी खपत कम होगी। इस तरह से आप यूट्यूब को बैकग्राउंड में जूकबॉक्स के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे।

ऑडियो ऑनली यूट्यूब डाउनलोड करें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »