Facebook एंड्रॉयड ऐप में WhatsApp का शॉर्टकट बटनः रिपोर्ट

आने वाले समय में हमें फेसबुक और व्हाट्सऐप की शानदार जुगलबंदी देखने को मिल सकती है। पता चला है कि यह सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ऐप पर एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसकी मदद से यूज़र तेज़ी से फेसबुक और व्हाट्सऐप ऐप के बीच स्विच कर पाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 सितंबर 2017 14:31 IST
ख़ास बातें
  • शॉर्टकट बटन फेसबुक एंड्रॉयड ऐप पर चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है
  • शॉर्टकट बटन पर यूज़र जैसे ही टैप करेंगे, व्हाट्सऐप ऐप खुल जाएगा
  • कंपनी ने फेसबुक फीड में नया व्हाट्सऐप शॉर्टकट बटन दिया है

आने वाले समय में हमें फेसबुक और व्हाट्सऐप की शानदार जुगलबंदी देखने को मिल सकती है। पता चला है कि यह सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ऐप पर एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसकी मदद से यूज़र तेज़ी से फेसबुक और व्हाट्सऐप ऐप के बीच स्विच कर पाएंगे। ऐसा शॉर्टकट बटन के ज़रिए संभव होगा।

दरअसल, कंपनी ने फेसबुक फीड में नया व्हाट्सऐप शॉर्टकट बटन दिया है। यह शॉर्टकट बटन फेसबुक एंड्रॉयड ऐप पर चुनिंदा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। मेन्यू एरिया में नज़र आ रहे व्हाट्सऐप शॉर्टकट बटन पर यूज़र जैसे ही टैप करेंगे, व्हाट्सऐप ऐप खुल जाएगा। द नेक्स्ट वेब ने इसकी जानकारी सबसे पहले दी।

डैनिश भाषा को डिफॉल्ट लैंगवेंज चुनने वाले चुनिंदा यूज़र ही इस फीचर को देख पा रहे हैं। गैजेट्स 360 ने भी कुछ ऐसा करके फीचर को जांचने की कोशिश की। लेकिन हमारे टेस्ट डिवाइस में यह फीचर नहीं आया। संभव है कि फेसबुक ने इस खास बटन को हर क्षेत्र के लिए ज़ारी नहीं किया हो।
 


अभी यह भी साफ नहीं है कि व्हाट्सऐप अकाउंट नहीं रखने वाले यूज़र इस शॉर्टकट पर टैप करते हैं तो क्या होगा? कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसबुक इस फीचर के ज़रिए व्हाट्सऐप यूज़र की संख्या बढ़ाने की जुगाड़ में है। क्योंकि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में बहुत ज़्यादा लोग व्हाट्सऐप को इस्तेमाल नहीं करते। अनुमान है कि कंपनी अभी इस फीचर की टेस्टिंग चुनिंदा देश में कर रही है। यूज़र की प्रतिक्रिया देखने के बाद ही इसे बाकी के देशों में रोल आउट किया जाएगा।
Advertisement

फेसबुक ने व्हाट्सऐप को 2014 में खरीदा था। इसके बाद से ही कंपनी दोनों ही प्लेटफॉर्म को एक-दूसरे के फायदे के लिए इस्तेमाल करती रही है। पिछले साल ही कंपनी ने कुछ यूज़र के व्हाट्सऐप ब्योरे का इस्तेमाल विज्ञापन और अन्य काम के लिए इस्तेमाल करना शुरू किया था। प्राइवेसी के कई हिमायती यूज़र ने व्हाट्सऐप के इस कदम का विरोध भी किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, WhatsApp, Social, Apps, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.