फेसबुक मैसेंजर पर अब वॉयस या वीडियो चैट को ग्रुप चैट बनाना हुआ आसान

फेसबुक मैसेंजर के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में नया फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूज़र किसी भी वॉयस या वीडियो कॉल के दौरान और ज़्यादा दोस्तों व परिवार को सदस्यों को कॉल का हिस्सा बना पाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2018 13:37 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक मैसेंजर के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में नया फीचर जोड़ा गया है
  • वीडियो या वॉयस चैट को ग्रुप चैट में तब्दील करना हुआ आसान
  • वन टू वन कॉल को ग्रुप कॉल में तब्दील करने के लिए कॉल खत्म नहीं करना होगा
फेसबुक मैसेंजर के एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में नया फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूज़र किसी भी वॉयस या वीडियो कॉल के दौरान और ज़्यादा दोस्तों व परिवार को सदस्यों को कॉल का हिस्सा बना पाएंगे। अपडेट करने के बाद फेसबुक मैसेंजर ऐप में वन टू वन कॉल को ग्रुप कॉल में तब्दील करने के लिए कॉल को खत्म नहीं करना होगा। अब यूज़र कॉल के दौरान ही ज़्यादा लोगों को इसका हिस्सा बना सकेंगे।

फेसबुक मैसेंजर के प्रोडक्ट मैनेजर सराह मॉरिस ने बुधवार को ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "हम एक छोटे फीचर के बारे में जानकारी देते हुए उत्साहित महसूस कर रहे हैं। अब यूज़र के लिए वीडियो और ऑडियो चैट पहले की तुलना में और आसान व तेज़ हो जाएगा।"

पहले फेसबुक मैसेंजर यूज़र को दो लोगों के बीच चल रहे वीडियो या वॉयस चैट को ग्रुप चैट में तब्दील करने के लिए कॉल खत्म करना पड़ता था। इसके बाद इनबॉक्स से नए कॉल की शुरुआत करनी होती थी। ऐसा नया मैसेज के ज़रिए संभव हो पाता था या किसी पुराने मैसेज में फिर से कनवर्सेशन शुरू करके हो जाता था।

अब मैसेंजर यूज़र वीडियो चैट या वॉयस कॉल के दौरान स्क्रीन पर टैप करके एड पर्सन के आइकन को चुन सकते हैं। इसके बाद आप अपनी मर्जी से लोगों को चैट का हिस्सा बना सकते हैं।
Advertisement

इस दौरान सभी फिल्टर और इफेक्ट भी उपलब्ध होंगे। वहीं, चैट खत्म होने के बाद यूज़र के इनबॉक्स में अपने आप ही ग्रुप चैट क्रिएट हो जाएगा। इस फीचर को पाने के लिए यूज़र को मैसेंजर ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Apps, Facebook, Messenger, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.