Facebook की 'सुहानी' यादें अब एक जगह देख पाएंगे

Facebook ने लोगों को उनकी 'सुहानी यादों' का आनंद लेने के लिए नया फीचर दिया है। दरअसल Facebook ने...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जून 2018 12:39 IST

Facebook की 'सुहानी' यादें

Facebook ने लोगों को उनकी 'सुहानी यादों' का आनंद लेने के लिए नया फीचर दिया है। दरअसल Facebook ने 'मेमोरीज़' नाम से एक डेडिकेटिड पेज दिया है, जिसमें यूज़र अपने दोस्तों और परिवार के साथ फेसबुक पर साझा की गई यादों को एक जगह देख पाएंगे। इसमें पोस्ट और तस्वीरें होंगी, जो आपको फ्लैशबैक में ले जाएंगी। नए पेज वाला यह फीचर Facebook के पुराने On This Day फीचर का हिस्सा है।

सोमवार को कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर ओरेन होड ने बताया, ''हर दिन करीब 9 करोड़ से ज्यादा लोग 'ऑन दिस डे' फीचर को साझा कर पुराने दिन याद करते हैं। यह नया पेज एक जगह उन यादों को सहेजेगा।''

Friends Made On This Day नाम का एक सेक्शन होगा, जिसमें उन दोस्तों के नाम होंगे, जिनके साथ आप पहले वक्त बिता चुके हैं। या इनके साथ आपने वीडियो, तस्वीरें या कोलाज पोस्ट किए हैं। यहीं, Recaps of Memories विकल्प होगा, जिसमें यूज़र को मैसेज और शॉर्ट वीडियो की यादों को सहेजा जाएगा। इसी तरह Memories You May Have Missed सेक्शन भी हगा, जहां आपकी पिछले सप्ताह की मिस की गईं पोस्ट को दिखाया जाएगा। होड ने बताया, ''मिस की गई पोस्ट में न्यूज फीड, मोर का विकल्प यूज़र के ऐप में दिखने लगेगा। इन मेमोरीज़ को नोटिफिकेशन और मैसेज एक्सेज़ के ज़रिए भी न्यूज़ फीड में पाया जा सकेगा।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Social, Facebook

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  3. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  5. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  8. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  10. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.