• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक मोबाइल वेब यूज़र को मैसेंजर डाउनलोड करने के लिए कर रहा है मजबूर

फेसबुक मोबाइल वेब यूज़र को मैसेंजर डाउनलोड करने के लिए कर रहा है मजबूर

फेसबुक मोबाइल वेब यूज़र को मैसेंजर डाउनलोड करने के लिए कर रहा है मजबूर
विज्ञापन
फेसबुक ने 2014 में अपने स्मार्टफोन यूज़र को मैसेज भेजने और पाने के लिए अलग से मैसेंजर ऐप डाउनलोड करने के लिए दबाव डाला था। इसके लिए कंपनी ने फेसबुक ऐप में मैसेजिंग को डिसेबल कर दिया था। अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने मोबाइल वेब ऐप में भी मैसेजिंग को बंद करके यूज़र पर मैसेंजर ऐप डाउनलोड करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया है।

दुनियाभर के कई यूज़र शिकायत कर रहे हैं कि वे जब भी फेसबुक मोबाइल वेब ऐप पर मैसेज जांचने की कोशिश करते हैं तो एक मैसेज पॉप अप करता है। इसमें लिखा होता है, "योर कनवरसेशन आर मूविंग टू मैसेंजर।"

इस मैसेज को यूज़र को समझाने के लिए पूरा ब्योरा भी दिया गया है। इसमें लिखा है, "जल्द ही आप अपने मैसेज सिर्फ मैसेंजर में देख पाएंगे।'' कुछ यूज़र का कहना है कि यहां "soon" से फेसबुक का मतलब है अभी। क्योंकि नोटिफिकेशन डिसमिस करने के बाद भी अगर वे किसी मैसेज को खोलने की कोशिश करते हैं तो मोबाइल वेब इटंरफेस उन्हें अपने आप मैसेंजर की गूगल प्ले लिस्टिंग को खोल देता है। गौर करने वाली बात है कि ऐसा फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र के साथ हो रहा है।

फेसबुक के एक अधिकारी ने टेक्नोलॉजी वेबसाइट टेकक्रंच को बताया कि कंपनी की कोशिश मैसेजिंग के सबसे बेहतरीन अनुभव मुहैया कराने की है।

इतना तो साफ है कि फेसबुक इसी बहाने मैसेंजर ऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र की संख्या बढ़ाना चाहती है। इसका मतलब है कि जो यूज़र अब तक आधिकारिक फेसबुक ऐप से बचने के लिए मोबाइल वेब इंटरफेस का इस्तेमाल करते रहे हैं, उनके पास अलग से मैसेंजर ऐप डाउनलोड करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।

याद दिला दें कि फेसबुक ने अप्रैल महीने में उसके मैसेंजर वॉयस कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप को दुनिया भर में 900 मिलियन यूज़र द्वारा इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी थी। अगर कंपनी की नई रणनीति के कारण यूज़र मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं तो आने वाले दिनों में मैसेंजर ऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »