• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Twitter कर्मचारियों पर Elon Musk का ‘चाबुक’: हफ्ते में 80 घंटे काम, फ्री खाना और वर्क फ्रॉम होम बंद!

Twitter कर्मचारियों पर Elon Musk का ‘चाबुक’: हफ्ते में 80 घंटे काम, फ्री खाना और वर्क फ्रॉम होम बंद!

Elon Musk Twitter : कर्मचारियों को सप्‍ताह में 80 घंटे काम करना होगा। उन्‍हें मिलने वाले फ्री फूड की सुविधा खत्‍म की जाएगी। कोविड के समय वर्क-फ्रॉम-होम की जो सुविधा कर्मचारियों को दी गई थी, मस्‍क ने उसे भी खत्‍म कर दिया है।

Twitter कर्मचारियों पर Elon Musk का ‘चाबुक’: हफ्ते में 80 घंटे काम, फ्री खाना और वर्क फ्रॉम होम बंद!

Elon Musk Twitter : मस्क ने कहा कि कंपनी को उसके 8 डॉलर सब्सक्रिप्शन प्रोडक्‍ट, ट्विटर ब्लू को लेकर तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क ने कुछ आदेश जारी किए हैं
  • कर्मचारियों को हर हफ्ते 80 घंटे काम करना होगा
  • फ्री फूड नहीं मिलेगा ऑफ‍िस में
विज्ञापन
ट्विटर (Twitter) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, खासतौर पर कंपनी के कर्मचारियों के लिए। अबरपति, एलन मस्‍क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर पर कब्‍जा जमाया है, वहां सनसनी मची हुई है। पहले ताबड़तोड़ छंटनी की गईं, फ‍िर कुछ को काम पर वापस बुलाया गया। जो कर्मचारी ट्विटर में बाकी रह गए हैं, उनके लिए काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। अब एलन मस्‍क ने कुछ ऐसे आदेश जारी किए हैं, जो ट्विटर तो क्‍या किसी भी कंपनी के कर्मचारी को पसंद नहीं आएंगे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी पर ‘कब्‍जा' जमाने बाद पहली बार ट्विटर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एलन मस्क ने फर्म के दिवालिया होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि फर्म अगर कैश जनरेट करना शुरू नहीं करती है, तो ऐसा हो सकता है। अपने संबोधन में मस्क ने कर्मचारियों को कई बार चेताया। कहा कि उन्‍हें सप्‍ताह में 80 घंटे काम करना होगा। कर्मचारियों को मिलने वाला फ्री फूड यानी मुफ्त खाने की सुविधा खत्‍म की जाएगी। कोविड के समय वर्क-फ्रॉम-होम की जो सुविधा कर्मचारियों को दी गई थी, मस्‍क ने उसे भी खत्‍म कर दिया है। 

एलन मस्क ने कहा कि जो भी ऑफिस नहीं आएगा, यह मान लिया जाएगा कि उसने इस्तीफा दे दिया है। ट्विटर के भविष्य पर चर्चा करते हुए मस्क ने कहा कि कंपनी को उसके 8 डॉलर सब्सक्रिप्शन प्रोडक्‍ट, ट्विटर ब्लू को लेकर तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। इसके तहत उन यूजर्स से हर महीने शुल्‍क लिया जाएगा, जो ट्विटर के वेरिफाइड यूजर्स हैं। ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) की मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स को बिना किसी वेरिफिकेशन के ब्लू टिक मिलेगा। भारत में यह सर्विस और भी ज्यादा महंगी होने की उम्मीद है। भारत में इसके लिए यूजर्स को लगभग 719 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे।

भारत में कुछ यूजर्स ने आज ट्वीट किया कि उन्हें एक प्रॉम्प्ट मिला है, जिसमें उन्होंने ट्विटर ब्लू की मेंबरेशिप लेने के लिए कहा गया है। हालांकि यह अपडेट फिलहाल सिर्फ iPhoneपर ही उपलब्ध है। आने वाले दिनों में यह सर्विस सभी के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। 

ट्विटर को खरीदने के बाद से एलन मस्‍क ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। कंपनी में आते ही उन्‍होंने कई टॉप ऑफ‍िसर्स को बाहर कर दिया था। दुनियाभर में ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी की गई। भारत में 90 फीसदी कर्मचारी बाहर किए जा चुके हैं। अब बाकी कर्मचारियों को ऑफ‍िस बुलाया जा रहा है। तमाम सुविधाओं में कटौती की जा रही है। कई कर्मचारियों के रात में ऑफ‍िस में ही रुकने की तस्‍वीरें हाल के दिनों में वायरल हो चुकी हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »