Elon Musk कर देंगे Twitter डील कैंसल, अगर नहीं मानी गई ये शर्तें

आपको बता दें कि मस्क द्वारा महीने पहले करीब 44 अरब डॉलर में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा सा मच गया था। तब से मस्क लगातार सोशल मीडिया और समाचार की सुर्खियों में छाए हुए हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2022 11:39 IST
ख़ास बातें
  • पत्र में कहा गया है कि ट्विटर अपने अधिकारों का उल्लंघन कर रहा था।
  • मार्च में मस्क ने कहा था कि वह इस डील को अस्थायी तौर पर होल्ड कर देंगे।
  • ट्विटर अधिग्रहण डील करने के बाद से ही मस्क सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Elon Musk ने बीते कुछ माह पहले ट्विटर खरीदने के लिए डील की थी।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने बीते कुछ माह पहले ट्विटर खरीदने के लिए डील की थी, जिसको लेकर अब उन्होंने कैंसल करने की बात कही है। अब एलन मस्क ने चेतावनी दी है कि अगर सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर (Twitter) स्पैम और फेक अकाउंट्स का डाटा प्रदान करने में विफल रहता है तो वह अपनी 44 बिलियन डॉलर की ट्विटर डील को खत्म कर सकते हैं। 
 

ट्विटर अधिकारों को उल्लघन करने का आरोप


मस्क ने सोमवार को कंपनी को लिखे एक पत्र में यह बात कही थी। पत्र में कहा गया है कि ट्विटर अपने अधिकारों का उल्लंघन कर रहा था और मस्क के पास डील को खत्म करने का अधिकार है। इससे पहले मार्च में मस्क ने कहा था कि वह इस डील को अस्थायी तौर पर होल्ड पर डाल देंगे, अगर सोशल मीडिया कंपनी अपने फेक अकाउंट्स के रेशियो पर डाटा प्रदान करने में देरी करती है।

आपको बता दें कि मस्क द्वारा महीने पहले करीब 44 अरब डॉलर में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा सा मच गया था। तब से मस्क लगातार सोशल मीडिया और समाचार की सुर्खियों में छाए हुए हैं। उसके बाद से ही मस्क कुछ न कुछ ट्वीट करके सोशल मीडिया पर बवाल मचाते रहते हैं। समचार एंजेसी पीटीआई ने ट्वीट कर बताया कि न्यूज एंजेसी एपी के मुताबिक, मस्क ने ट्विटर के 44 अरब डॉलर की डील को कैंसल करने की धमकी दी, कंपनी पर फर्जी यूजर्स अकाउंट्स के बारे में डाटा छिपाने का आरोप लगाया गया है।
Advertisement

ट्विटर ने एक स्टेटमेंट में कहा कि उन्होंने मस्क के साथ जानकारी साझा कर रहे हैं और करते रहेंगे। कंपनी ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि यह डील सभी शेयरहोल्डर्स के हित में है। इसमें ट्रांजेक्शन को पूरा करने और तय कीमत और शर्तों पर डील को खत्म करने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर मस्क डील को रोकने की कोशिश करते हैं तो ट्विटर डील पूरी करने के लिए कोर्ट में मुकादमा भी दायर करने की कोशिश कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Twitter, Tesla

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.