Twitter का कर्ज घटाने के लिए 3 अरब डॉलर जुटाने की कोशिश में Elon Musk

ट्विटर को मस्क के टेकओवर करने के बाद से बड़ी कंपनियों ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडवर्टाइजमेंट्स घटाए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जनवरी 2023 19:43 IST
ख़ास बातें
  • दिसंबर में ट्विटर पर एडवर्टाइजिंग पर खर्च 71 प्रतिशत घटा है
  • ट्विटर के रेवेन्यू में कमी आई है
  • मस्क कंपनी के खर्च को घटाने के उपाय कर रहे हैं

मस्क के प्रतिनिधियों ने नए ट्विटर शेयर्स की 3 अरब डॉलर तक बिक्री पर विचार-विमर्श किया है

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने के बाद से बिलिनेयर Elon Musk की मुश्किलें कम नहीं हो रही। ट्विटर की डील के लिए मस्क ने भारी कर्ज लिया था और उनकी टीम अब इसका कुछ हिस्सा चुकाने के लिए तीन अरब डॉलर तक जुटाने की योजना बना रही है। इस डील के लिए मस्क ने लगभग 13 अरब डॉलर का कर्ज लिया था। 

Wall Street Journal ने इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से दी गई एक रिपोर्ट में बताया कि मस्क के प्रतिनिधियों ने पिछले महीने नए ट्विटर शेयर्स की 3 अरब डॉलर तक बिक्री पर विचार-विमर्श किया था। इस बारे में Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का ट्विटर ने उत्तर नहीं दिया है। इस रिपोर्ट के सही होने पर मस्क से पूछने पर, उन्होंने एक ट्वीट में इसे गलत बताया। अगर इक्विटी के जरिए मस्क की टीम को रकम जुटाने में सफलता मिलती है तो इससे कर्ज के उस हिस्से को चुकाया जा सकता है जिस पर इंटरेस्ट रेट अधिक है। 
Advertisement

एक एडवर्टाइजिंग रिसर्च फर्म के डेटा से पता चलता है कि दिसंबर में ट्विटर पर एडवर्टाइजिंग पर खर्च 71 प्रतिशत घटा है। ट्विटर को मस्क के टेकओवर करने के बाद से बड़ी कंपनियों ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडवर्टाइजमेंट्स घटाए हैं। ट्विटर के रेवेन्यू में कमी आई है और मस्क कंपनी के खर्च को घटाने के उपाय कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर का कंट्रोल हासिल करने के बाद कंपनी के लगभग आधे स्टाफ की छंटनी कर दी थी। हाल ही में ट्विटर ने एशिया पैसेफिक के सिंगापुर में अपने हेडक्वार्टर के स्टाफ से बिल्डिंग को खाली करने को कहा था। 

पिछले महीने ट्विटर को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अपने हेडक्वार्टर की बिल्डिंग का किराया नहीं चुकाने की वजह से कोर्ट में खींचा गया था। ट्विटर पर 1,36,250 डॉलर का किराया बकाया है। इस ऑफिस की मालिक  Columbia Reit ने बताया था कि उसने ट्विटर को 16 दिसंबर को नोटिस दिया था कि अगर किराया नहीं चुकाया जाता तो वह अपनी लीज पर डिफॉल्ट करेगी। कोर्ट में दायर शिकायत में Columbia Reit ने दावा किया था कि ट्विटर ने एग्रीमेंट की शर्तों का पालन नहीं किया है। इसके अलावा ट्विटर पर दो चार्टर फ्लाइट्स का भुगतान करने से मना करने के लिए भी मुकदमा किया गया था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.