Elon Musk को Apple ने दी धमकी, ऐप स्टोर से हटाया जाएगा Twitter!

मस्क ने बताया कि एपल ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है और वह कंटेंट मॉडरेशन को लेकर प्रेशर डाला जा रहा है

Elon Musk को Apple ने दी धमकी, ऐप स्टोर से हटाया जाएगा Twitter!

ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

ख़ास बातें
  • ऐप स्टोर के लिए एपल अपने रूल्स को लागू करती है
  • रूल्स का उल्लंघन करने वाले ऐप्स को ब्लॉक किया जाता है
  • ट्विटर पर कंटेंट मॉडरेशन के लिए दबाव है
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के मालिक Elon Musk ने  Apple पर ट्विटर को ऐप स्टोर से ब्लॉक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मस्क ने बताया कि एपल ने ट्विटर पर विज्ञापन देना बंद कर दिया है और वह कंटेंट मॉडरेशन को लेकर प्रेशर डाला जा रहा है।  

एपल ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है। हालांकि, कंपनी के लिए ऐसा करना सामान्य है क्योंकि वह अपने रूल्स को लागू करती है और इससे पहले  Gab और Parler जैसे ऐप्स को रूल्स के उल्लंघन के कारण ऐप स्टोर से हटाया जा चुका है। हालांकि, बाद में Parler को कंटेट और मॉडरेशन के तरीकों को अपडेट करने के बाद बहाल कर दिया गया था। मस्क ने ट्वीट कर कहा, "एपल ने ट्विटर पर अधिकतर विज्ञापन रोक दिए हैं। क्या वे अमेरिका में फ्री स्पीच से नफरत करते हैं?" उन्होंने बाद में एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook के ट्विटर एकाउंट को एक अन्य ट्वीट में निशाना बनाते हुए कहा, "वहां क्या चल रहा है?" 

इस बारे में एपल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मस्क ने पिछले सप्ताह कहा था कि अगर एपल और गूगल की ओर से ट्विटर को ऐप स्टोर से हटाया जाता है तो वह अपना स्मार्टफोन लॉन्च कर सकते हैं। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्विटर में कई बदलाव किए हैं। 

पिछले कुछ वर्षों से ऐसी अटकल है कि मस्क 'Tesla Pi' कहे जाने वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। एक ट्वीट के उत्तर में मस्क ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे ऐसा न करना पड़े लेकिन अगर कोई अन्य विकल्प नहीं बचता तो मैं एक वैकल्पिक फोन लॉन्च करूंगा।" Liz Wheeler Show की होस्ट  Liz Wheeler ने एक प्रश्न किया था, "अगर Apple और Google अपने ऐप स्टोर्स से ट्विटर को हटाते हैं तो क्या एलन मस्क को अपना स्मार्टफोन बनाना चाहिए। इस व्यक्ति ने रॉकेट तक बनाए हैं तो एक स्मार्टफोन बनाना आसान होना चाहिए।" इसके बाद व्हीलर ने ट्विटर पर एक पोल कर पूछा कि क्या लोग मस्क के स्मार्टफोन को खरीदेंगे, इस पर हजारों यूजर्स ने वोट दिया है। मस्क ने तीन महीने घोषणा की थी कि उनकी कंपनी SpaceX की यूनिट स्टारलिंक ने अमेरिकी टेलीकॉम सर्विस T-Mobile के साथ एक सेल्युलर पार्टनरशिप की है।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »