Coronavirus को लेकर दिल्ली सरकार की WhatsApp हेल्पलाइन लॉन्च

COVID-19 (Coronavirus) WhatsApp हेल्पलाइन को दिल्ली के नागरिकों के लिए पेश किया गया है। हालांकि पिछले महीने केंद्र सरकार इस तरह की कोरोनावायरस व्हाट्सऐप हेल्पलाइन को देश भर में चालू कर चुकी है।

Coronavirus को लेकर दिल्ली सरकार की WhatsApp हेल्पलाइन लॉन्च

Covid-19 (Coronavirus) से संबंधित जानकारी WhatsApp के जरिए मिलेगी

ख़ास बातें
  • हेल्पलाइन का उद्देश्य कोरोनावायरस को लेकर सही जानकारी देना
  • इससे कोविड-19 को लेकर गलत और नकली जानकारी का फैलाव होगा खत्म
  • WhatsApp में Hi भेजने से मिलेगी Coronavirus से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी
विज्ञापन
COVID-19 को लेकर लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार ने WhatsApp हेल्पलाइन जारी की है, जिसके तहत अब दिल्ली के नागरिक आसानी से अपने व्हाट्सऐप पर कोरोनावायरस (कोविड-19) से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते हैं। यह नई पहल दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई है। सरकार का कहना है कि इसमें नागरिकों को Covid-19 (Coronavirus) महामारी से संबंधित विश्वसनीय अपडेट मिलेगी। 'दिल्ली सरकार कोरोना हेल्पलाइन' एक चैटबोट सेवा के रूप में उपलब्ध है - जैसा कि हमने पिछले महीने केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन में भी देखा था। इस नई हेल्पलाइट का उपयोग WhatsApp पर कोविड-19 से संबंधित मुख्य लक्षणों और संकेतों के बारे में जानकारी लेने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा यूज़र्स इस घातक बीमारी की जांच और परीक्षण के लिए हेल्पलाइन नंबर और सरकार द्वारा अधिकृत सेवाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

दिल्ली के नागरिक इस सेवा को अपने WhatsApp द्वारा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने फोन के कॉन्टैक्ट्स में +91 88000 07722 नंबर को सेव करना होगा और व्हाट्सऐप से इस सेव किए नंबर पर 'Hi' (बिना सिंगल कोटेशन मार्क के) लिख कर भेजना होगा। फिलहाल इस हेल्पलाइन में जानकारी अंग्रेजी में आ रही है, हालांकि हम उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में इसमें कम से कम हिंदी समर्थन जोड़ा जा सकता है।
 
delhi

व्हाट्सऐप के जरिए इस हेल्पलाइन को पेश करने के मु्ख्य कारणों में से एक COVID-19 को लेकर फैल रही फर्जी खबरों के प्रसार और गलत सूचना को मिटाना है। गलत खबरों पर भरोसा करने के बजाय आप नोवेल कोरोनावायरस (SARS-Cov-2) बिमारी से संबंधित सही जानकारी लेने के लिए चैटबॉट सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बॉट दिल्ली शहर में उपलब्ध रैन बसेरों की जानकारी और नागरिकों को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दे सकता है। इसमें लॉकडाउन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक कर्फ्यू पास लेने के लिए आवेदन करने का विकल्प भी उपलब्ध है।

पिछले महीने, केंद्र सरकार ने भी WhatsApp पर अपने चैटबोट MyGov Corona Helpdesk को समान सुविधाओं के साथ लॉन्च किया था। यह अपने लॉन्च के 10 दिनों में राष्ट्र भर में 1.7 करोड़ से अधिक यूज़र्स तक पहुंच गया था और हाल ही में इस सुविधा में डिफॉल्ट अंग्रेजी भाषा के अलावा हिंदी के लिए भी समर्थन को जोड़ा जा चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  2. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  3. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  4. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  6. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  7. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  9. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  10. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »