Aarogya Setu ऐप करेगा कोरोना वायरस की ट्रैकिंग, भारत सरकार ने किया लॉन्च

Aarogya Setu App की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर परेशान लोगों के लिए सरकार ने दावा किया है कि ऐप में स्टोर डेटा 'इनक्रिप्टेड' है और यह किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ साझा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2020 19:03 IST
ख़ास बातें
  • ब्लूटूथ से ट्रैक करेगा Aarogya Setu App
  • आरोग्य सेतु ऐप पर करना होगा मोबाइल नंबर रजिस्टर
  • यूज़र की प्राइवेसी का भी ध्यान रखेगा यह ऐप, सरकार का दावा

COVID-19 महामारी से बचने में मदद करेगा Aarogya Setu ऐप

भारत सरकार ने अधिकारिक तौर पर COVID-19 ट्रैकिंग ऐप लॉन्च कर दिया है। इसका नाम है 'Aarogya Setu'। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। आरोग्य सेतु ऐप को National Informatics Centre द्वारा बनाया गया है, जो कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आता है। ऐप की जानकारी देते हुए बताया गया है कि इसका उद्देश्य लोगों को COVID-19 यानी कोरोना वायरस से संबंधित सही और सटीक सलाह देना है। केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने देश में तेज़ी से पैर पसारते कोरोना वायरस को रोकने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में कई ट्रैकिंग ऐप्स लॉन्च किए हैं।  

Aarogya Setu App यूज़र्स को यह जानने में मदद करेगा कि उसे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है या नहीं। क्या वह जाने-अनजाने में किसी कोरोना वायरस संक्रमित इंसान के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है या नहीं।
Advertisement

The Next Web ने इस ऐप को सबसे पहले जानकारी दी। इनके अनुसार आरोग्य सेतु ऐप संक्रमित लोगों का सरकारी डेटाबेस इस्तेमाल करता है। हालांकि, इस बारे में सरकार द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है।

COVID-19 ट्रैकर ऐप फिलहाल 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भी शामिल हैं। इसके अलावा यह लोकेशन को एक्सेस करने के लिए ब्लूटूथ का सहारा लेता है। आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूज़र को अपना मोबाइल नंबर इसमें रजिस्टर कराना होगा। पहले स्टेप को पूरा करने के बाद ऐप यूज़र्स से क्रेडेनशियल की मांग करेगा, जो कि वैकल्पिक है। जो लोग ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर परेशान थे, उनके लिए सरकार का दावा किया है कि ऐप में स्टोर डेटा 'इनक्रिप्टेड' है और यह किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
Advertisement

ऐप की होम स्क्रीन पर जाते ही, ऐप यूज़र की लोकेशन को ट्रैक करके यह बताता है कि वह सुरक्षित स्थान पर है या नहीं। यही नहीं, एंड्रॉयड यूज़र इस ऐप पर स्वास्थ्य मंत्रालय के लाइव ट्वीट भी पढ़ सकते हैं। एंड्रॉयड और ऐप्पल यूज़र्स के लिए फीचर्स लगभग एक जैसे हैं।
Advertisement

पिछले हफ्ते खबर आई थी कि नीति आयोग भी कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप पर काम कर रही है, जिसका नाम था CoWin-20। Next Web का दावा है कि आरोग्य सेतु CoWin-20 का ही फाइनल वर्ज़न है। साथ ही राज्य सरकारें भी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अलग-अलग कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप लॉन्च कर रहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.