• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Jio और Airtel ने लॉन्च किए टूल, बताएंगे कहीं आपको तो नहीं कोरोना का खतरा

Jio और Airtel ने लॉन्च किए टूल, बताएंगे कहीं आपको तो नहीं कोरोना का खतरा

Airtel tool को Apollo Hospitals के सहयोग से डेवलप किया गया है, Apollo 247, यह टूल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के दिशा-निर्देशों के आधार पर बनाया गया है।

Jio और Airtel ने लॉन्च किए टूल, बताएंगे कहीं आपको तो नहीं कोरोना का खतरा

MyJio app पर उपलब्ध है Reliance Jio tool

ख़ास बातें
  • Airtel के टूल का नाम है Apollo 247
  • कोरोनावायरस से संक्रमण की जानकारी देगा Reliance Jio Tool
  • इन दोनों टूल्स से लिए बनाई गईं है अलग से वेबसाइट
विज्ञापन
Reliance Jio और Bharti Airtel ने नए टूल्स लॉन्च किए हैं, जिनकी सहायता से आप खुद में कोविड-19 (COVID-19) यानी कोरोनावायरस के लक्षण की पहचान कर सकते हैं। दोनों कंपनियों के ये टूल्स आसपास फैल रहे कोरोनावायरस के कहर को कम करने में मदद करेंगे। टूल्स यूज़र्स से उनके हेल्थ और ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में सवाल पूछेंगे, ताकि वह यह पुख्ता कर सके कि आपको कोरोनावायरस का खतरा है या नहीं। अगर आपको कोरोना का खतरा है, तो यह टूल्स आपको अपनी जांच कराने की सलाह देंगे।

MyJio app पर Reliance Jio tool उपलब्ध है, इसके अलावा यह टूल आपको उस वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा जो JIO ने खासतौर पर कोविड-19 टूल के लिए लॉन्च की है। टूल आपसे आपकी उम्र पूछेगा। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जिसका कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव निकला था। इस संबंध में भी जानकारी मागेगा। इसके अलावा हेल्थ और ट्रैवल हिस्ट्री से संबंधित कुछ सवाल आपसे पूछे जाएंगे। यह सवाल निर्धारित करेंगे कि आपको कोरोनावायरस का खतरा है या नहीं। यूज़र द्वारा दिए जवाब के आधार पर यह जियो टूल बताएगा कि यूज़र को कोरोनावायरस संक्रमण होने का खतरा कम है या ज्यादा है या फिर बहुत ज्यादा है। इसके बाद टूल खतरे के स्तर के आधार पर यूज़र को अगला कदम उठाने की सलाह देगा।

इन सब के अलावा, जियो टूल नेशनल और स्टेट हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान करता है, हर राज्य के टेस्ट सेंटर्स की जानकारी देता है, कोरोनावायरस से संबंधित आंकड़ों की जानकारी देता है और कोविड-19 यानी कोरोनावायरस के बारे में लोगों को अच्छे से समझाने के लिए FAQ सेक्शन भी इस टूल में उपलब्ध है।

दूसरी ओर, Airtel tool को Apollo Hospitals के सहयोग से डेवलप किया गया है। Apollo 247, यह टूल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के दिशा-निर्देशों के आधार पर बनाया गया है।

Bharti Airtel tool, आपसे कुछ सवाल पूछेगा जैसे कि उम्र, लिंग और लक्षण। यूज़र द्वारा डाली जानकारी के आधार पर एयरटेल अपोलो टूल खतरे के स्तर को बताएगा, और इसके साथ ही यह टूल आपको कुछ उपाय भी सुझाएगा जो नीचे 'रिस्क मीटर' के साथ लिस्ट किए गए हैं। यह यूज़र से उसकी ट्रेवल हिस्ट्री भी पूछेगा, और यूज़र द्वारा की गई जानकारी के आधार पर यह संक्रमण से स्तर की जानकारी देगा। यह टूल आपको Airtel Thanks app और इस टूल के लिए बनाई गई वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

गौर करने वाली बात यह है कि ये टूल्स केवल आपको संक्रमित होने का सुझाव देते हैं। अगर आपको लगता है कि आप कोविड-19 यानी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं, और आपको इससे संबंधित लक्षण नज़र आ रहे है तो आपको बिना देरी किए तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Bharti Airtel, COVID 19, Coronavirus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »