DTC बस की टिकट WhatsApp से होगी बुक, दिल्ली में लॉन्च हो रहा है नया सिस्टम!

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के पास पहले से ही WhatsApp-बेस्ड टिकटिंग सिस्टम है। यह सेवा इस साल मई में शुरू की गई थी और बाद में इसे गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सहित रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के सभी कॉरिडोर तक विस्तारित किया गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2023 17:43 IST
ख़ास बातें
  • राजधानी में WhatsApp-बेस्ड बस टिकटिंग सिस्टम शुरू करने की योजना है
  • दिल्ली मेट्रो में ऐसी सुविधा के सफल होने के बाद बनाया जा रहा है ऐसा प्लान
  • WhatsApp के जरिए बुक हो सकेंगी DTC और क्लस्टर बसों की टिकट
दिल्ली में मेट्रो (DMRC) ने हाल ही में WhatsApp बेस्‍ड टिकट बुकिंग सिस्‍टम का विस्‍तार किया था। यह सुविधा पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर और उसके बाद सभी लाइन्स पर शुरू कर दी गई। अब, एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाले लोग जल्द अपने WhatsApp के जरिए बस की टिकट भी बुक कर सकेंगे। इस सर्विस को कथित तौर पर जल्द लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। बस टिकट बुकिंग भी DMRC की सुविधा के समान ही होगी, जहां लोग अपने व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए DTC की बसों में टिकट पहले ही बुक कर सकेंगे।

NDTV के अनुसार, दिल्ली सरकार दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर राष्ट्रीय राजधानी में WhatsApp-बेस्ड बस टिकटिंग सिस्टम शुरू करने की योजना बना रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर सरकार का परिवहन विभाग डीटीसी और क्लस्टर बसों के लिए डिजिटल टिकटिंग सिस्टम शुरू करने पर काम कर रहा है।
Advertisement

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के पास पहले से ही WhatsApp-बेस्ड टिकटिंग सिस्टम है। यह सेवा इस साल मई में शुरू की गई थी और बाद में इसे गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सहित रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के सभी कॉरिडोर तक विस्तारित किया गया।

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि बस टिकट बुकिंग की यह सुविधा कब शुरू होगी और यह कैसे काम करेगी, लेकिन बता दें कि दिल्ली मेट्रो के टिकट को WhatsApp के जरिए खरीदने के लिए यात्रियों को व्हाट्सऐप पर 'Hi' टेक्स्ट लिखकर +91-9650855800 पर भेजना होता है।
Advertisement

इसके बाद WhatsApp की तरफ से रिप्‍लाई आएगा। रिप्‍लाई के साथ ही भाषा का चुनाव करना होगा। हिंदी और इंग्लिश में से किसी को चुन सके हैं । इसके बाद आपको 'Buy Ticket', 'Last Journey Details' और 'Retrieve Ticket' के ऑप्शन मिलेंगे। टिकट खरीदने के लिए 'Buy Ticket' तो चुनना होता है। इसके बाद व्हाट्सऐप एक नए पेज पर टिकट खरीदने का ऑप्शन देता है।
Advertisement

पेमेंट के लिए UPI का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए भी पेमेंट की जा सकती है, लेकिन इनके लिए क्रमश: 0.40% और 1.10% एक्‍स्‍ट्रा चार्ज देना होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.