Blinkit ने पेश किया 'Secret Santa' फीचर, 10 मिनट में दोस्तों के बीच ऐसे एक्सचेंज करें गिफ्ट

सीक्रेट सैंटा शब्द अज्ञात लोगों के बीच गिफ्ट के आदान-प्रदान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Blinkit भी इस परंपरा को अपने ऐप तक लेकर आया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • Blinkit ने Secret Santa फीचर पेश किया है
  • इसमें यूजर दोस्तों के ग्रुप बनाकर गिफ्ट ऑर्डर कर सकते हैं
  • ऐप अपने आप Santa असाइन करेगा और रैंडमली गिफ्ट एक्सचेंज होंगे

Photo Credit: Blinkit

Zomato के स्वामित्व वाले फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit ने क्रिसमस सीजन के लिए Secret Santa फीचर रिलीज किया है। जैसा की नाम  से पता चलता है, सीक्रेट सैंटा शब्द अज्ञात लोगों के बीच गिफ्ट के आदान-प्रदान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Blinkit भी इस परंपरा को अपने ऐप तक लेकर आया है। फीचर को कंपनी के CEO ने खुद सोशल मीडिया पर घोषित किया और इसके बारे में कुछ जानकारी भी दी। नए फीचर के जरिए लोग ग्रुप बना सकते हैं, सैंटा को असाइन कर सकते हैं और गिफ्ट ऑर्डर कर सकते हैं।

Blinkit के CEO अल्बिन्दर ढींढसा ने X पर एक पोस्ट के जरिए प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए नए Secret Santa फीचर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह फीचर कैसे काम करता है। अपने पोस्ट में ढींढसा ने लिखा, "ब्लिंकिट द्वारा सीक्रेट सैंटा पेश कर रहे हैं! यह एक नया फीचर है जिसे हमने बनाया है जो किसी को भी: सीक्रेट सांता ग्रुप बनाने, दोस्तों को इनवाइट करने और सांता को नियुक्त करने, गिफ्ट एक्सचेंज करने के लिए जगह और समय सेट करने और आखिर में ऑर्डर प्लेस करने की सुविधा देता है।" सीईओ के मुताबिक, गिफ्ट 10 मिनट के अंदर डिलीवर किए जाएंगे।
 
 

How to use Secret Santa feature on Blinkit

सबसे पहले Blinkit ऐप को खोलें।
अब Christmas कैटेगरी पर टैप करें और "Ready for Secret Santa?" बैनर पर टैप करें।
अब आपको एक ग्रुप बनाना होगा, जिसमें आपको अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को इनवाइट करना होगा।
Advertisement
ऐप सैंटा को अपने आप असाइन करेगा।
अब डेट, टाइम और जगह सेट करनी होगी, जहां गिफ्ट एक्सचेंज किए जाएंगे।
गिफ्ट्स को Blinkit से ऑर्डर किया जा सकता है।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि हाल ही में इंस्‍टेंट ग्रॉसरी डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म ने एक नया ऐप बिस्‍त्रो (Bistro) लॉन्‍च किया था। बिस्‍त्रो ऐप गूगल प्‍ले स्टोर पर उपलब्ध है। जल्‍द इसे Apple के ऐप स्‍टोर पर भी ले आया जाएगा। इसका मकसद 10 मिनट में स्नैक्स, फूड और पेय पदार्थों की डिलि‍वरी करना है। बिस्ट्रो एक तरह का क्लाउड किचन हो सकता है, जिसकी मुख्‍य प्राथमिकता समय पर लोगों को फूड की डिलिवरी करना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blinkit, Blinkit Secret Santa, Blinkit Features
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.