ऐप्पल का आईमैसेजिंग ऐप जल्द एंड्रॉयड पर होगा लॉन्च: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जून 2016 12:01 IST
आने वाले दिनों में एंड्रॉयड यूजर के लिए अच्छी खबर आ सकती है। ऐप्पल जल्द ही अपनी आईमैसेज सर्विस को एंड्रॉयड पर लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। कंपनी द्वारा यह ऐलान सैन फ्रांसिस्को में चल रही ऐप्पल की डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में सोमवार को होने वाले कीनोट एड्रेस में की जा सकता है।

मैकडेलीन्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल एंड्रॉयड पर अपनी आईमैसेजिंग सर्विस पेश करने के लिए तैयार है। आईमैसेज में एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन फीचर समेत कई ऐसे फीचर हैं जिससे ऐप्पल यूजर एंड्रॉयड पर शिफ्ट नहीं होते।

खास बात यह है कि गूगल द्वारा तीन हफ्ते पहले इंस्टेंट मैसेंजर एलो पेश करने के बाद ऐप्पल की आईमैसेजिंग को लेकर यह खबर आई है। गूगल ने इस ऐप को आईओएस और एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया था। इस ऐप में इनबिल्ट गूगल सर्च समेत एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन जैसे फीचर मौजूद हैं। शायद आईमैसेजिंग की दूसरे प्लेटफॉर्म पर लॉन्चिंग ऐप्पल का गूगल एलो को जवाब हो सकता है। हालांकि, ऐप्पल आईमैसेजिंग को एंड्रॉयड पर डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी पर लॉन्च करेगी।

फिलहाल, ऐप्पल की आईमैसेजिंग एक क्लोज्ड सर्विस है जो सिर्फ आईफोन, आईपैड, मैक और आईपॉड टच डिवाइस पर काम करती है। एंड्रॉयड पर आने ससे इस सर्विस को एक बहुत बड़ा यूजर बेस मिलेगा जो ऐप्पल यूजर से ज्यादा हो सकता है।
Advertisement

डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए लीक और मीडिया रिपोर्ट पर आधारित इस जानकारी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। ऐप्पल इस कॉन्फ्रेंस में आईओएस 10 पेश करने के साथ ओएस एक्स को मैकओएस का नाम दे सकती है। इसके अलावा सिरी एसडीके की लॉन्चिंग के साथ एक नए डिजाइन वाला थंडरबोल्ट डिसप्ले पेश कर सकती है। इस इवेंट को ऐप्पल डिवाइस और डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी ऐप और माइक्रोसॉफ्ट ऐज के साथ विंडोज 10 डिवाइस पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apps, iMessage, Mobiles, Siri SDK, WWDC, WWDC 2016

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.