Apple ने हटाईं 1474 ऐप! अकेले चीन से थीं 1435 ऐप! जानें भारत से कितनी हटीं

रिव्यू के बाद कंपनी ने 2 लाख 53 हजार 466 ऐप्स को अप्रूव कर दिया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2023 17:25 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने अपने ऐप स्टोर से 1500 के लगभग एप्लीकेशन हटा दी हैं।
  • इनमें से 1435 ऐप्स अकेले चीन से थीं।
  • कंपनी को कुल मिलाकर 18,412 अपील मिली थीं।

iPhone के लिए प्रचलित टेक दिग्गज Apple ने हाल ही में अपनी ऐप स्टोर ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट पेश की है।

Apple ने अपने ऐप स्टोर से 1500 के लगभग एप्लीकेशन हटा दी हैं। ये ऐप्स अलग-अलग देशों की सरकारों के द्वारा आग्रह करने पर हटाई गई हैं। हैरानी की बात ये है कि इनमें से 1435 ऐप्स अकेले चीन से थीं। जबकि भारत से सिर्फ 14 ऐप्स थीं जो हटाई गई हैं। सभी ऐप्स को 2022 में हटाया गया। इसके लिए कंपनी को 18 हजार से ज्यादा अपील प्राप्त हुई थीं। जिसके बाद यह कदम उठाया गया। 

iPhone के लिए प्रचलित टेक दिग्गज Apple ने हाल ही में अपनी ऐप स्टोर ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट 2022 (App Store Transparency Report 2022) पेश की है। रिपोर्ट को साल 2022 के लिए पेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि अलग अलग देशों की सरकारों के कहने पर कंपनी ने अपने ऐप स्टोर से 1474 ऐप्स को हटाया है। इनमें से 1435 ऐप्स अकेले चीन से थीं और 14 ऐप्स भारत से थीं। पाकिस्तान ने यहां 10 ऐप्स को हटाने का आग्रह किया था, जबकि रूस ने 7 ऐप्स को हटाने की अपील की थी। हटाने के आग्रह के पीछे कारण दिया गया था कि ये उस देश के कई नियमों का उल्लंघन करती हैं।  

कंपनी को कुल मिलाकर 18,412 अपील मिली थीं। इनमें से चीन ने सबसे ज्यादा 5,848 अपील की थीं। भारत से 709 अपील की गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 तक एपल के ऐप स्टोर में 17 लाख 83 हजार 232 ऐप्स थीं। पिछले साल कंपनी ने 61 लाख ऐप सबमिशन को रिव्यू किया था। इनमें से एपल ने 16 लाख 79 हजार 694 ऐप्स को रिजेक्ट कर दिया था, ये कहते हुए कि ऐप्स App Store की पॉलिसी का उल्लंघन करती हैं। 

रिव्यू के बाद कंपनी ने 2 लाख 53 हजार 466 ऐप्स को अप्रूव कर दिया था। कंपनी ने इसके बाद कुल 1 लाख 86 हजार ऐप्स को ऐप स्टोर से हटा दिया था। हटाई जाने वाली ऐप कैटिगरी की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा ऐप्स गेम की थीं। इनकी संख्या 38 हजार 883 थी। यूटिलिटी यानि कि उपयोगिता संबंधी ऐप्स की संख्या 20 हजार 45 थी। वहीं बिजनेस संबंधी ऐप्स की संख्या 16 हजार 997 थी। App Store पर एपल डेवलपर्स की संख्या 3 करोड़ 69 लाख 74 हजार थी। इनमें से कंपनी ने 2022 में 4 लाख 28 हजार 487 डेवलपर्स को कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने के चलते टर्मिनेट कर दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.