Rs 149 में Apple बनाएगा आपको फिट! भारत में लॉन्च हुआ Fitness+

Apple Fitness+ अब भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 12 वर्कआउट टाइप्स, मेडिटेशन और पर्सनलाइज्ड फिटनेस फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2025 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Apple Fitness+ में 12 वर्कआउट टाइप्स और मेडिटेशन सपोर्ट
  • हर हफ्ते 5 से 45 मिनट तक के नए वर्कआउट सेशन्स
  • भारत में Fitness+ की कीमत 149 रुपये प्रति माह या 999 रुपये सालाना

Photo Credit: Apple

Apple ने आखिरकार भारत में अपनी सब्सक्रिप्शन बेस्ड फिटनेस सर्विस Apple Fitness+ को लॉन्च कर दिया है। यह सर्विस iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसका फोकस वर्कआउट, मेडिटेशन और पर्सनलाइज्ड फिटनेस एक्सपीरियंस पर है। Apple के मुताबिक, Fitness+ उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो घर बैठे स्ट्रक्चर्ड वर्कआउट रूटीन फॉलो करना चाहते हैं। इसमें शुरुआती लेवल से लेकर एडवांस यूजर्स तक के लिए कंटेंट मौजूद है, जिसे अलग-अलग टाइम और प्रेफरेंस के हिसाब से चुना जा सकता है। चलिए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

वर्कआउट टाइप्स और कंटेंट लाइब्रेरी

Apple Fitness+ में कुल 12 तरह के वर्कआउट टाइप्स दिए गए हैं, जिनमें Strength, HIIT, Yoga, Core, Dance, Cycling और Meditation शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, हर हफ्ते नए वर्कआउट सेशन्स जोड़े जाते हैं, जिनकी अवधि 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक हो सकती है। यूजर्स चाहें तो बिना इक्विपमेंट या लिमिटेड इक्विपमेंट के भी वर्कआउट चुन सकते हैं। Apple का दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी 4K Ultra HD फिटनेस और वेलनेस कंटेंट लाइब्रेरी में से एक है, जहां ट्रेनर्स, म्यूजिक और वर्कआउट स्टाइल के हिसाब से फिल्टर लगाने का ऑप्शन मिलता है।

Advertisement

Custom Plans और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स

Fitness+ में Custom Plans का फीचर दिया गया है, जो यूजर की पसंदीदा एक्टिविटीज के आधार पर ऑटोमैटिकली वर्कआउट और मेडिटेशन शेड्यूल तैयार करता है। यूजर्स "Get Started" के जरिए अपनी रूटीन बना सकते हैं और बाद में "Stay Consistent" या "Push Further" जैसे प्लान्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा, "For You" सेक्शन में पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स मिलती हैं, जो यूजर के पसंदीदा ट्रेनर, म्यूजिक, वर्कआउट टाइम और एक्टिविटी के आधार पर अपडेट होती रहती हैं।

Apple Watch, AirPods और रियल-टाइम मैट्रिक्स

Apple Watch के साथ Fitness+ इस्तेमाल करने पर रियल-टाइम फिटनेस मैट्रिक्स दिखते हैं, जैसे हार्ट रेट, कैलोरी बर्न और Activity Rings। वर्कआउट खत्म होने के बाद यूजर्स को पोस्ट-वर्कआउट इनसाइट्स भी मिलती हैं, जिससे प्रोग्रेस समझना आसान हो जाता है। इसके अलावा, AirPods Pro 3, Powerbeats Pro 2 या किसी भी Bluetooth हार्ट रेट मॉनिटर को कनेक्ट कर रियल-टाइम स्टैट्स सुने या देखे जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इससे Burn Bar जैसे फीचर्स भी एक्टिव होते हैं, जो दूसरे यूजर्स के मुकाबले आपका एफर्ट लेवल दिखाते हैं।

Advertisement

कीमत और ऑफर

भारत में Apple Fitness+ की कीमत 149 रुपये प्रति माह रखी गई है। वहीं, सालाना प्लान 999 रुपये में उपलब्ध है। यह सर्विस Apple One सब्सक्रिप्शन का हिस्सा नहीं है और इसे अलग से लेना होगा। हालांकि, सब्सक्रिप्शन को फैमिली शेयरिंग के तहत पांच अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर किया जा सकता है। 

Advertisement

जो यूजर्स Apple या किसी ऐप्पल ऑथराइज्ड रिसेलर के जरिए Apple Watch, iPhone, iPad, Apple TV, AirPods Pro 3 और Powerbeats Pro 2 खरीदेगा, उसे तीन महीनों के लिए फ्री Apple Fitness+ सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं, अन्य के लिए 1 महीने का फ्री ट्रायल ऑप्शन मौजूद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  6. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  7. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  8. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  10. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.