Apple One तीन अलग टायर में उपलब्ध होगा, पहला Apple One Individual, जिसकी कीमत प्रति माह 195 रुपये है। दूसरा Apple One Family, जिसकी कीमत प्रति माह 365 रुपये है और तीसरा Apple One Premier, हालांकि यह सुविधा भारत में उपलब्ध नहीं है।
Apple ने Apple Watch Series 6 में ऑल्वेज़ ऑन रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले की सर्वाधिक ब्राइटनेस 1,000 निट्स होने का दावा है।