Apple ने पिछले वर्ष डिवेलपर्स को दी 60 अरब डॉलर की पेमेंट

कंपनी ने बताया है कि 2008 में ऐप स्टोर के लॉन्च के बाद से डिवेलपर्स की इससे आमदनी लगभग 260 अरब डॉलर (लगभग 19,21,486 करोड़ रुपये) की है

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 17:43 IST
ख़ास बातें
  • कस्टमर्स की ओर से ऐप स्टोर पर किए गए कुल खर्च की जानकारी नहीं दी गई है
  • क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक ऐप स्टोर पर कस्टमर्स की ओर से खर्च बढ़ा है
  • Apple का पिछले वर्ष Epic Games के साथ बड़ा कानूनी विवाद हुआ था

कंपनी के आंकड़ों से डिवेलपर्स को मिली पेमेंट में काफी बढ़ोतरी होने का पता चल रहा है

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने पिछले वर्ष डिवेलपर्स को लगभग 60 अरब डॉलर (लगभग 4,43,300 करोड़ रुपये) की पेमेंट दी है। कंपनी ने ऐप स्टोर के आंकड़ों में यह जानकारी दी है। इससे पिछले वर्षों की तुलना में यह रकम अधिक है। Apple ने स्मॉल डिवेलपर्स से ली जाने वाली कमीशन में कमी करने का फैसला किया था जिससे डिवेलपर्स को मिलने वाली रकम बढ़ी है।

कंपनी ने बताया है कि उसके कस्टमर्स ने ऐप स्टोर पर क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक अभी तक का सबसे अधिक खर्च किया है। हालांकि, कस्टमर्स की ओर से ऐप स्टोर पर किए गए कुल खर्च की जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने बताया है कि 2008 में ऐप स्टोर के लॉन्च के बाद से डिवेलपर्स की इससे आमदनी लगभग 260 अरब डॉलर (लगभग 19,21,486 करोड़ रुपये) की है। Apple की ओर से ऐप स्टोर पर सबसे अधिक डाउनलोड होने वाले ऐप्स और गेम्स की लिस्ट को अपडेट किया जाता है। कंपनी ने नवंबर 2020 में अपनी ऐप स्टोर कमीशन पॉलिसी में बदलाव कर ऐप्स से सालाना 10 लाख डॉलर (लगभग 7.4 करोड़ रुपये) से कम की आमदनी हासिल करने वाले डिवेलपर्स से 15 प्रतिशत कमीशन लेना शुरू किया था। कंपनी ने यह भी बताया था कि अगर किसी डिवेलपर का बिजनेस इस रकम से अधिक होता है तो उससे वर्ष की बाकी अवधि में 30 प्रतिशत कमीशन लिया जाएगा।
Advertisement

Apple ने यह भी बताया है कि उसके प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स से 74.5 करोड़ सब्सक्रिप्शंस थे, जो Apple और डिवेलपर्स दोनों से जुड़े हैं। कंपनी ने कहा कि क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक ऐप स्टोर पर कस्टमर्स की ओर से खर्च डबल डिजिट में बढ़ा है। 

कंपनी के आंकड़ों से डिवेलपर्स को मिली पेमेंट में काफी बढ़ोतरी होने का पता चल रहा है। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता कि इससे कितने डिवेलपर्स को फायदा हुआ है। ऐप स्टोर पर जाली ऐप्स को लेकर डिवेलपर्स विरोध जताते रहे हैं। इसके अलावा कंपनी की सख्त पॉलिसी को लेकर भी उनकी नाराजगी है। Apple का पिछले वर्ष Epic Games के साथ बड़ा कानूनी विवाद हुआ था। इन-ऐप परचेज को लेकर Apple ने Epic Games पर बैन लगा दिया था। मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से दुनिया की टॉप कंपनियों में शामिल Apple को इससे पहले कुछ देशों में कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, App Store, developers, Payment, Apps, Customers, Download
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.