एंड्रॉयड वन और नेक्सस यूज़र अब स्पैम कॉल को आसानी से कर पाएंगे ब्लॉक

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 26 जुलाई 2016 16:39 IST
गूगल मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है, इसलिए कंपनी ने मंगलवार को एक अपडेट जारी किया जिसकी मदद से यूज़र स्पैम कॉल को ब्लॉक कर पाएंगे। इसके अलावा उन कॉलर के बारे में जानकारी भी साझा कर पाएंगे। कंपनी के नेक्सस अकाउंट से गूगल+ पर पोस्ट किया गया है कि गूगल फोन ऐप को स्पैम प्रोटेक्शन का अपडेट दिया जा रहा है।

कंपनी ने बताया, "अगर आपकी कॉलर आईडी पहले से ऑन है, तो ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट होते ही स्पैम प्रोटेक्शन उपलब्ध हो जाएगा।" हालांकि, इस सिक्योरिटी अपडेट को अभी नेक्सस और एंड्रॉयड वन फोन के लिए उपलब्ध कराया गया है।

पोस्ट से यह साफ नहीं है कि इस अपडेट को अन्य एंड्रॉयड डिवाइस के लिए भविष्य में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। स्पैम प्रोटेक्शन के सपोर्ट पेज पर इस सर्च कंपनी ने बताया है कि "कॉलर आईडी एंड स्पैम प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने के लिए आपको फोन कॉल की जानकारी गूगल के साथ साझा करनी पड़ सकती है।"

कंपनी ने बताया है कि कॉलर आईडी और स्पैम प्रोटक्शन आपके फोन में डिफॉल्ट से स्विच ऑन रहता है। लेकिन आप चाहें तो इसे स्विच ऑफ भी कर सकते हैं। इसके लिए फोन ऐप> मोर ऑप्शन (दायीं तरफ ऊपर में बने तीन डॉट) > कॉलर आईडी एंड स्पैम प्रोटेक्शन में जाएं। इसके बाद ऑप्शन स्विच ऑफ कर दें।
Advertisement

किसी कॉल को स्पैम घोषित करने के लिए आपको फोन ऐप के अंदर रीसेंट कॉल्स में जाना होगा। इसके बाद उस नंबर पर टैप करें, फिर ब्लॉक या रिपोर्ट का विकल्प चुन लें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android One, Google, Google Security Update, Nexus, Spam Call Block
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.