अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस

UIDAI ने Aadhaar App के जरिए Email ID जोड़ने और अपडेट करने की नई सुविधा शुरू कर दी है। यह सर्विस 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीने तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar App से घर बैठे Email ID अपडेट करें
  • 6 महीने तक मुफ्त रहेगी नई सुविधा
  • Email लिंक होने पर मिलेगा ऑथेंटिकेशन अलर्ट

अब Aadhaar App से घर बैठे मुफ्त में Email ID जोड़ना और अपडेट करना संभव होगा

Photo Credit: Google

अगर आपके Aadhaar कार्ड में अब तक ईमेल ID लिंक नहीं है या पुरानी ईमेल बदलना चाहते हैं, तो अब इसके लिए Aadhaar सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने Aadhaar App में नया फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स घर बैठे ही अपनी ईमेल ID जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के मुताबिक, यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और शुरुआती 6 महीने तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

सरकार के मुताबिक, यह सुविधा सिर्फ Aadhaar App के जरिए उपलब्ध होगी। यानी अब ईमेल ID अपडेट कराने के लिए Aadhaar सेवा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी। मंत्रालय ने बताया कि नई सर्विस शुरू होने के दो दिन के भीतर ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने Aadhaar App के जरिए अपनी ईमेल ID अपडेट कर ली है। यह ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Advertisement

सरकार का कहना है कि Aadhaar से ईमेल ID लिंक होने पर यूजर्स को हर बार Aadhaar Authentication होने पर रियल-टाइम ईमेल नोटिफिकेशन मिलेगा। इससे Aadhaar के इस्तेमाल पर नजर रखना आसान होगा और सुरक्षा भी बेहतर होगी।

Aadhaar App के जरिए सिर्फ ईमेल ID ही नहीं, बल्कि मोबाइल नंबर अपडेट करने और एड्रेस बदलने जैसी कई सुविधाएं भी मिल रही हैं। मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग Aadhaar App के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं, जबकि करीब 10 लाख यूजर्स ने इसी प्लेटफॉर्म से अपना पता अपडेट किया है।

UIDAI ने लोगों से अपील की है कि अगर उनकी Aadhaar प्रोफाइल में ईमेल ID नहीं जुड़ी है या उसे बदलने की जरूरत है, तो वे Aadhaar App को डाउनलोड या अपडेट करके इस सुविधा का फायदा उठाएं। सरकार का कहना है कि यह कदम Aadhaar से जुड़ी सेवाओं को ज्यादा आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.