Meta के मेटावर्स ऐप में 21 साल की लड़की से ‘वर्चुअल रेप’, किसी ने नहीं की मदद

रिसर्चर उस ऐप में फीमेल अवतार के साथ दाखिल हुई और करीब एक घंटे के अंदर उनका यौन उत्‍पीड़न किया गया।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 मई 2022 11:37 IST
ख़ास बातें
  • SumOfUs ने इस वाकये को शेयर किया है
  • मेटा ने कहा है कि यूजर ने पर्सनल बाउंड्री फीचर ऑन नहीं किया था
  • एक्‍सपर्ट भी सेफ्टी से जुड़े मामलों पर मेटा की आलोचना कर चुके हैं

मेटा के स्‍पोक्‍सपर्सन ने कहा है कि रिसर्चर ने पर्सनल बाउंड्री फीचर ऑन नहीं किया था।

Photo Credit: mail online

महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध वर्चुअल दुनिया में भी सामने आ रहे हैं। ताजा वाकया हैरान करने वाला है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेटा (Meta) के होराइजन वर्ल्ड्स मेटावर्स ऐप (Horizon Worlds metaverse app) में एक अजनबी ने एक महिला को ‘वर्चुअली रेप' किया। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान एक अन्‍य यूजर भी वहां मौजूद था। नॉन प्रॉफ‍िट ऑर्गनाइजेशन SumOfUs ने अपनी एक 21 साल की रिसर्चर को वर्चुअल दुनिया में भेजा था। दावा किया गया है कि प्‍लेटफॉर्म पर करीब एक घंटे बाद उनकी रिसर्चर को ‘भटकाने और भ्रमित करने वाला अनुभव' हुआ। इस दौरान उनके ‘अवतार' का यौन उत्पीड़न किया गया।

क्‍या हुआ रिसर्चर के साथ 

अपनी नई रिपोर्ट- मेटावर्स : ‘अनेदर सेस्पूल ऑफ टॉक्सिक कंटेंट' में SumOfUs ने इस वाकये को शेयर किया है। बताया है कि जब एक युवा रिसर्चर ने ऐप को टेस्‍ट किया तो क्या हुआ। रिसर्चर उस ऐप में फीमेल अवतार के साथ दाखिल हुई और करीब एक घंटे के अंदर उनका यौन उत्‍पीड़न किया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि रिसर्चर का पर्सनल बाउंड्री फीचर ऑन था, जिसे उन्‍होंने ऑफ कर दिया था। ऐसा करने के लिए उन्‍हें अन्‍य यूजर ने प्रोत्‍साहित किया था। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर को प्राइवेट रूम में चल रही पार्टी में ले जाया गया, जहां एक यूजर ने उन्‍हें रेप किया। रिपोर्ट के अनुसार, रिसर्चर को मुड़ने के लिए कहा जा रहा था, ताकि यूजर पीछे से आ सके और विंडो के बाहर मौजूद यूजर यह सब देख सकें। रिपोर्ट के अनुसार, जहां यह सब हो रहा था उस रूम में एक और यूजर था, जो वोदका की बोतल पास कर रहा था। 

पर्सनल बाउंड्री फीचर डिसेबल होने की वजह से ऐप पर मौजूद बाकी अवतार, रिसर्चर को वर्चुअली टच कर पा रहे थे, जिससे रिसर्चर के हाथ वाइब्रेट करने लगे और वह फ‍िजिकली काफी बुरा फील कर रही थीं।  
Advertisement

मामले पर मेटा की सफाई 

इस बारे में मेल ऑनलाइन से बातचीत में मेटा के स्‍पोक्‍सपर्सन ने कहा है कि रिसर्चर ने पर्सनल बाउंड्री फीचर ऑन नहीं किया था। यह एक तरह का सेफ्टी टूल है, जो डिफॉल्‍ट रूप से ऑन रहता है और अनजान लोगों को आपके अवतार के चार फीट के दायरे में रोक देता है। कंपनी के स्‍पोक्‍सपर्सन का कहना है कि 'होराइजन वर्ल्ड्स में, अनजान लोग 4 फीट की दूसरी पर रहते हैं। इससे उनकी गैरजरूरी बातचीत से बचना आसान हो जाता है। ऐसे लोगों के बीच में हम इस फीचर को टर्न ऑफ करने की सलाह नहीं देते। 
Advertisement

मेटा अपने ऐप में यह हाइलाइट करता है कि वर्चुअल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए यूजर्स को कई टूल ऑफर किए जाते हैं। इसमें ‘सेफ जूम बटन' भी शामिल है। यह उन लोगों को ब्‍लॉक करने देता है, जो आपको परेशान कर रहे हैं साथ ही ऐसे लोगों और कंटेंट को लेकर कंप्‍लेंट की जा सकती है। हालांकि एक्‍सपर्ट पहले ही सेफ्टी से जुड़े मामलों पर मेटा की आलोचना कर चुके हैं। 

पिछले साल दिसंबर में इसी तरह की एक घटना के बाद वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन उत्पीड़न से जुड़ीं एक रिसर्चर कैथरीन क्रॉस ने कहा था कि आमतौर पर जब कंपनियां ऑनलाइन अब्‍यूज के बारे में बात करती हैं तो सॉल्‍यूशन के रूप में वह परेशानी को यूजर्स पर ही डाल देती हैं। वह कहती हैं कि हमें यूजर्स को अपना खयाल रखने की ताकत दी हुई है। 
Advertisement

क्‍या है होराइजन वर्ल्ड्स

मेटा ने पिछले साल दिसंबर में होराइजन वर्ल्ड्स को रिलीज किया था। इस ऐप में यूजर्स बाकी लोगों के साथ इकट्ठा होकर गेम खेल सकते हैं और अपनी एक वर्चुअल दुनिया बना सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.