WhatsApp iPhone ऐप में जुड़ सकते हैं ये फीचर्स

WhatsApp के लिए iPhone का लेटेस्ट बीटा अपटेड आ चुका है, जो कि कुछ उपयोगी ट्विस्ट लेकर आया है। यह सभी बदलाव आने वाले दिनों में स्टेबल वर्ज़न में नज़र आएंगे।

WhatsApp iPhone ऐप में जुड़ सकते हैं ये फीचर्स

WhatsApp iPhone ऐप के बीटा वर्ज़न को अपडेट

ख़ास बातें
  • WhatsApp का यह अपडेट आईफोन 2.20.70.19 के लिए है
  • फिलहाल, कई यूज़र्स इस अपडेट को नहीं देख पाए हैं
  • हाल ही में वर्ज़न v2.20.50.21 के साथ पेश किया था iOS 13 मैन्यू सपोर्ट
विज्ञापन
WhatsApp iPhone ऐप को लेटेस्ट बीटा अपटेड मिला है, जो कुछ उपयोगी ट्विस्ट लेकर आया है। यह सभी बदलाव आने वाले दिनों में स्टेबल वर्ज़न में नज़र आएंगे। आने वाले दिनों में क्या कुछ नया आएगा, इसका इशारा बीटा वर्ज़न में मिल चुका है। नए बीटा वर्ज़न के साथ व्हाट्सऐस कॉन्टेक्ट शॉर्टकट आईफोन की शेयर शीट मैन्यू में दिखा है, लेकिन कुछ यूज़र्स को यह अभी नहीं दिखेगा। इन यूज़र्स में वह लोग शामिल हैं जिन्हें व्हाट्सऐप के पिछले बीटा अपडेट से कुछ ऐप्स के जरिए कॉन्टेंट शेयर करने में दिक्कत आ रही थी। इस नए व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न में रिडिज़ाइन्ड मैन्यू भी शामिल है, जो कि iOS 13 के साथ ऑफर किया गया था। ऐसा कथित तौर पर इसलिए किया गया है, क्योंकि पहले वाला मैन्यू  iOS 13 APIs का इस्तेमाल करता था, और ऐसे में इसी रिडिज़ाइन मैन्यू को उन यूज़र्स के लिए ज़ारी करना संभव नहीं था जिनका फोन iOS 13 से कम के वर्ज़न पर काम करता है।

व्हाट्सऐप फीचर्स ट्रैकर WABetaInfo ने वह सभी जानकारी साझा की हैं, जो आईफोन में इस लेटेस्ट व्हाट्सऐप v2.20.70.19 बीटा के साथ आईं है। इस वर्ज़न में WhatsApp Contact Shortcuts आईफोन के शेयर शीट मैन्यू में जुड़ा है। इस फीचर में लगातार उन यूज़र्स ग्रुप के स्मॉल कॉन्टेक्ट बबल दिखते हैं, जो आईफोन की शेयर शीट का इस्तेमाल करके कुछ शेयर करने की कोशिश करते हैं।

आपको बता दें, अभी भी कुछ यूज़र्स 2.20.70.18 और 2.20.70.19 बीटा अपडेट में कॉन्टेक्ट शेयरिंग समस्या का सामना कर रहे हैं। ट्रैकर का कहना है कि कई यूज़र्स अभी तक इन शॉर्टकट को देख पाए हैं। व्हाट्सऐप को जल्द ही इस समस्या के फिक्स को रोलआउट करना होगा।

इन सब के अलावा, आइफोन अपडेट के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप 2.20.70 बीटा के साथ इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अपने मैन्यू को रिडिज़ाइन किया है, जो कि iOS 13 पर उपलब्ध है। इससे पहले कंपनी ने व्हाट्सऐप v2.20.50.21 के साथ आधिकारिक आईओएस 13 मैन्यू का सपोर्ट पेश किया था, लेकिन यह मैन्यू iOS 13 APIs का इस्तेमाल करता था, तो ऐसे में उन यूज़र्स के लिए इस तरह का रिडिज़ाइन मैन्यू पेश करना संभव नहीं था जिनका आईफोन iOS 13 से कम वर्ज़न पर काम करता है। iOS 12 और इससे कम वर्ज़न के सपोर्ट के लिए कंपनी ने खुद कै मैन्यू पेश किया है, जो कि iOS 13 की तरह ही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »