96GB RAM के साथ आएगा Apple MacBook Pro लैपटॉप, Samsung और Asus के छूटेंगे पसीने

MacBook Pro मॉडल नाम Mac14,6 के तहत गीकबेंच पर नजर आया है। लिस्टिंग के मुताबिक, शुरुआत में ShrimpApplePro (@VNchocoTaco) द्वारा देखा गया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 16:14 IST
ख़ास बातें
  • MacBook Pro लैपटॉप 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।
  • M2 Max पर बेस्ड MacBook Pro गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया है।
  • MacBook Pro मॉडल नाम Mac14,6 के तहत गीकबेंच पर नजर आया है।

Photo Credit: MacBook Pro

M2 Pro और M2 Max चिपसेट के साथ MacBook Pro लैपटॉप 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। Apple M2 Max SoC पर बेस्ड MacBook Pro गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया है। लिस्टिंग मशीन और चिपसेट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करती है। लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 96GB RAM है और यह macOS v13.2 पर काम करता है। Apple M2 Max प्रोसेसर में 12 कोर हो सकता है जोकि 3.54GHz की मैक्सिमम स्पीड पर चल रहा है, जो कि M2 Pro के मुकाबले में दो कोर ज्यादा है। नया मॉडल मौजूदा एम2-जनरेशन के मैकबुक मॉडल का अपग्रेड होने की उम्मीद है।

Apple M2 मैक्स चिप के साथ आगामी MacBook Pro मॉडल नाम Mac14,6 के तहत गीकबेंच पर नजर आया है। लिस्टिंग के मुताबिक, शुरुआत में ShrimpApplePro (@VNchocoTaco) द्वारा देखा गया। इसमें M2 Max प्रोसेसर में 3.54GHz और 96GB RAM की बेस फ्रीक्वेंसी के साथ 12 कोर हैं। मौजूदा मैकबुक मॉडल में M2 Pro में 10-कोर सीपीयू है। दूसरी ओर पहली जनरेशन के M1 चिप में 8 ग्राफिक्स कोर तक था। लिस्टिंग में चिपसेट पर 128KB L1 इंस्ट्रक्शन कैशे, 64KB L1 डाटा कैशे और 4 एमबी L2 कैशे हो सकता है।
Advertisement

लिस्टिंग के मुताबिक MacBook Pro को सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1,853 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 13,855 प्वाइंट्स मिले हैं। यह जल्द आने वाले MacBook Pro पर macOS v13.2 (बिल्ड 22D21) को भी दर्शाता है।

Apple ने पहले जून में अपने M2 चिपसेट, MacBook Air (2022) और 13-इंच MacBook Pro (2022) को पेश किया जो कि कंपनी के इन-हाउस चिपसेट पर काम करता है। दोनों मशीन 13-इंच की LCD डिस्प्ले और 24GB तक यूनिफाइड मेमोरी को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 

MacBook Air की कीमत


MacBook Air की कीमत भारत में 1,19,900 रुपये से शुरू होती है। कलर ऑप्शन के लिए यह भारत में मिडनाइट, सिल्वर, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट कलर्स ऑप्शन में पेश किया गया है। Apple पहले नवंबर में अपडेटेड M2 Pro और M2 Max SoC ऑप्शन के साथ नए 14 इंच और 16 इंच MacBook Pro को पेश कर सकता है जो कि 2023 में ऑफिशियली आ सकते हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.30-inch

Touchscreen

हां

प्रोसेसर

Apple M2

रैम

8 जीबी

ओएस

macOS

एसएसडी

256GB
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.