Lava कल 7 जनवरी को भारत में एक साथ कई Made in India फोन करेगा लॉन्च, बैक में होंगे 3 कैमरा

Lava Mobile Phone: Lava (लावा) कल यानी 7 जनवरी 2021 को भारत में अपने न्यू मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्टिटर हैंडल से अपने अपकमिंग डिवाइसों के फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है।

Lava कल 7 जनवरी को भारत में एक साथ कई Made in India फोन करेगा लॉन्च, बैक में होंगे 3 कैमरा

Lava Mobile Phone launch: Lava कल 7 जनवरी को एक साथ कई फोन लॉन्च करेगी

ख़ास बातें
  • Lava कल 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे अपने नए फोन लॉन्च करेगी
  • कंपनी कल 4 फोन को एकसाथ लॉन्च कर सकती है
  • कंपनी फोन में 128जीबी तक स्टोरेज पेश कर सकती है
विज्ञापन
Lava (लावा) कल यानी 7 जनवरी 2021 को भारत में अपने न्यू मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्टिटर हैंडल से अपने अपकमिंग डिवाइसों के फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं। कंपनी कल कई स्मार्टफोन को एक साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इन फोन को किस नेम से लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी ऑफिशियल तौर पर नहीं दी गई है। कंपनी के नए स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।  

कंपनी ने जो टीजर जारी किए हैं उसके मुताबिक फोन को 6जीबी रैम और 128जीबी तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्टिटर हैंडल पर #ProudlyIndian का इस्तेमाल किया है। इससे पहले देसी कंपनी माइक्रोमैक्स ने भी इसी तरह मार्केट में काफी दिनों बाद अपनी एंट्री की थी। ये भारतीय कंपनियां मेड इन इंडिया का फायदा उठाना चाहती हैं। माइक्रोमैक्स ने हाल में भारत में IN Note 1 और IN 1b को लॉन्च किया था। 

91 मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक लावा के नए फोन को भारत में 5 से 20 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने Lava Be U विमेन सेंट्रिक स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। इस फोन को भारत में 6,888 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। लावा का दावा है कि उसके अपकमिंग फोन डिजाइन मेड इन इंडिया होंगे। कंपनी के अपकमिंग फोन में 16MP का सेल्फी और वीडियो कैमरा दिया जा सकता है। फोन की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की एक्सेक्ट डिटेल्स के लिए हमें कल तक का इंतजार करना होगा।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »