Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और नॉच सेल्फी शूटर कैमरा के साथ पेश किया गया है
Infinix Hot 10 Play में 6.82-inch HD+ IPS डिस्प्ले है।
Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन को फिलीपींस मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है, जिसे ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और नॉच सेल्फी शूटर कैमरा के साथ पेश किया गया है। फोन में काफी थिक बेजल्स हैं। इसके अलावा फोन के बैक में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कंपनी ने इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी है। हम आपको यहां इस स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
Infinix Hot 10 Play को PHP 4,290 की कीमत में लॉन्च किया गया है। भारतीय रुपये में यह कीमत 6,500 रुपये होते हैं। कंपनी ने इस फोन को 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। इस फोन को 2 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। ये कलर ऑप्शन Aegean Blue और Morandi Green हैं। फिलीपींस में इस फोन को Lazada ई-रिटेलर के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी ने इसके अलावा इसकी अवेलेबिलिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Infinix Hot 10 Play में 6.82-inch HD+ IPS डिस्प्ले है। फोन को एंड्रॉयड 10 गो एडिशन के साथ पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720x1,640 पिक्सल्स का है। कंपनी ने फोन में माडियाटेक हीलियो G25 SoC के साथ 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज दी है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
Infinix Hot 10 Play में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो AI लेंस के साथ आता है। इसके अलावा फोन में क्वॉड रियर फ्लैश भी है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन के फ्रंट में भी फ्लैश है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, 4G, Bluetooth, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और FM रेडियो है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन का डायमेंशन 171.82x77.96x8.90mm है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च