क्रिएटर्स के लिए अलर्ट! YouTube का AI सिस्टम अब चेक करेगा ऑडियंस की उम्र, घट सकती है कमाई

यह AI मॉडल कई फैक्टर्स के आधार पर काम करेगा, जैसे कि यूजर ने क्या-क्या सर्च किया है, किस टाइप के वीडियो देखता है, उसका अकाउंट कब बना था और उसका ओवरऑल बिहेवियर कैसा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 19:12 IST
ख़ास बातें
  • YouTube अब AI से तय करेगा यूजर की उम्र, नाबालिगों को मिलेंगे लिमिटेड फीचर
  • 13 अगस्त से शुरू होगा AI Age Estimation सिस्टम, सिर्फ अमेरिका में
  • पर्सनलाइज्ड ऐड्स, सेंसिटिव कंटेंट और वॉच टाइम पर लग सकती हैं लिमिट

इसमें सबसे बड़ा बदलाव पर्सनलाइज्ड ऐड्स का बंद होना होगा

Photo Credit: Unsplash/ Annie Spratt

YouTube अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। कंपनी 13 अगस्त 2025 से एक नया AI-बेस्ड Age Estimation सिस्टम लॉन्च कर रही है, जो यूजर्स की उम्र का अनुमान खुद लगाएगा। यानी अगर कोई यूजर अपनी प्रोफाइल में 25 साल की उम्र डालता है, तो भी YouTube उसकी वॉच हिस्ट्री, सर्च बिहेवियर और अन्य एक्टिविटी देखकर तय करेगा कि वह असल में 18 साल से ऊपर है या नहीं। कंपनी का कहना है कि इस कदम का मकसद ऑनलाइन स्पेस को कम उम्र के यूजर्स के लिए और ज्यादा सेफ बनाना।

YouTube के मुताबिक, यह AI एस्टिमेशन सिस्टम वर्तमान में अमेरिका में जारी किया जा रहा है। AI मॉडल कई फैक्टर्स के आधार पर काम करेगा, जैसे कि यूजर ने क्या-क्या सर्च किया है, किस टाइप के वीडियो देखता है, उसका अकाउंट कब बना था और उसका ओवरऑल बिहेवियर कैसा है। अगर इन संकेतों के आधार पर AI यह तय करता है कि यूज़र की उम्र 18 से कम है, तो प्लेटफॉर्म खुद-ब-खुद कुछ बदलाव लागू कर देगा।

इसमें सबसे बड़ा बदलाव होगा पर्सनलाइज्ड ऐड्स का बंद होना। यानी ऐसे यूजर्स को अब विज्ञापन मिलेंगे, लेकिन वो यूजर की एक्टिविटी या इंटरेस्ट पर बेस्ड नहीं होंगे। इसके अलावा, ब्रेक रिमाइंडर, टाइम लिमिट, स्लीप मोड जैसे डिजिटल वेलनेस फीचर्स ऑटोमेटिकली ऑन कर दिए जाएंगे। कुछ टाइप का कंटेंट, खासकर रिपीट व्यूइंग या पोटेंशियली हर्मफुल कैटेगरी में आने वाले वीडियोज, ऐसे यूजर्स की फीड से हटा दिए जाएंगे या सर्च रिजल्ट में नहीं दिखेंगे।

अगर कोई वयस्क यूजर इस AI सिस्टम की वजह से गलती से “अंडर 18” की कैटेगरी में आ जाता है, तो उसके पास रिव्यू कराने का ऑप्शन होगा। वह अपनी उम्र वेरिफाई करने के लिए सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, एक सेल्फी या क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकता है। YouTube ने साफ किया है कि यह पूरा सिस्टम यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ डेटा एक्सपर्ट्स ने इसपर सवाल खड़े किए हैं कि अगर AI गलत फैसला ले तो इसका असर यूजर एक्सपीरियंस पर कितना पड़ेगा।

कंपनी के इस कदम से कंटेंट क्रिएटर्स भी प्रभावित होंगे। अगर किसी चैनल की ऑडियंस में बड़ी संख्या में टीनेजर्स शामिल हैं, तो अब उस चैनल को पहले जितना ऐड रेवेन्यू नहीं मिलेगा। क्योंकि नाबालिग यूजर्स को पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखाना अब बंद कर दिया जाएगा, जिससे क्रिएटर्स की इनकम पर असर पड़ सकता है। साथ ही, लाइवस्ट्रीम के दौरान गिफ्ट्स और सुपरचैट जैसे फीचर्स पर भी कुछ लिमिटेशन लग सकती है, ताकि किसी भी तरह का आर्थिक दुरुपयोग रोका जा सके।

Advertisement

फिलहाल यह AI सिस्टम अमेरिका में चुनिंदा यूजर्स पर लागू किया जाएगा। अगर इसकी परफॉर्मेंस संतोषजनक रही, तो आने वाले महीनों में इसे यूके, यूरोप और भारत जैसे देशों में भी लागू किया जा सकता है। खासकर वहां, जहां बच्चों की डिजिटल सेफ्टी को लेकर पहले से कड़े नियम लागू हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.