500 से ज्यादा रोबोट्स करेंगे डांस, खेलेंगे फुटबॉल! चीन करा रहा है दुनिया का पहला 'ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स'

Humanoid Robot Games का आयोजन चीन के National Speed Skating Oval (Ice Ribbon) और National Stadium (Bird's Nest) में किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • बीजिंग में पहला Humanoid Robot Games, 16 देशों की 280 टीमें शामिल
  • 26 स्पर्धाओं में ह्यूमनॉइड रोबोट्स की AI, स्पीड और सटीकता की टेस्टिंग
  • चीन, जापान, जर्मनी, ब्राजील, अमेरिका सहित कुल 16 देश शामिल

Humanoid Robot Games इवेंट में कुल 26 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं

Photo Credit: beijing.gov.cn

चीन की राजधानी बीजिंग में 15 से 17 अगस्त 2025 तक दुनिया के पहले Humanoid Robot Games का आयोजन हो रहा है, जिसमें 16 देशों की 280 टीमों के 500 से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट्स हिस्सा ले रहे हैं। यह इवेंट टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स के क्षेत्र में एक नया माइलस्टोन माना जा रहा है। इसमें रोबोट्स को विभिन्न गेम्स और टास्क में परखा जाएगा, जिससे उनकी स्पीड, सटीकता और AI क्षमताओं का आंकलन होगा।

चीन की सरकार के प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस प्रतियोगिता का आयोजन चीन के National Speed Skating Oval (Ice Ribbon) और National Stadium (Bird's Nest) में किया गया है। यह इवेंट न सिर्फ रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक लाने के उद्देश्य से रखा गया है, बल्कि युवा इंजीनियर्स और रिसर्चर्स को प्रोत्साहित करने का प्लेटफॉर्म भी है।

Advertisement

इवेंट में कुल 26 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिन्हें तीन मुख्य कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी एथलेटिक स्पर्धाओं की है, जिसमें 100 मीटर हर्डल चेज, 4x100 मीटर रिले और फुटबॉल (2x2, 3x3, 5x5) जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

दूसरी कैटेगरी प्रदर्शनात्मक स्पर्धाओं की है, जिसमें रोबोट्स डांस, मार्शल आर्ट्स, बॉक्सिंग और अन्य आर्ट को दिखाएंगे। तीसरी कैटेगरी में इकोसिस्टम-बेस्ड चुनौतियां शामिल हैं, जिसमें इंडस्ट्री मटेरियल हैंडलिंग, दवा छंटाई और होटल वेलकम जैसी वास्तविक दुनिया की समस्याओं का समाधान शामिल हैं।

प्रतियोगिता में शामिल टीमों में चीन, जापान, जर्मनी, ब्राजील, अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और UAE जैसी देशों की टीमें शामिल हैं। इन टीमों के रोबोट्स को AI, सेंसर टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट रोबोटिक्स तकनीकों का उपयोग करके तैयार किया गया है।

Advertisement

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस इवेंट से ह्यूमनॉइड रोबोट्स की क्षमताओं का टेस्ट होगा और उनके वास्तविक दुनिया में यूसेज की संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।

दुनिया के पहले Humanoid Robot Games कब और कहां आयोजित हो रहे हैं?

इवेंट 15 से 17 अगस्त 2025 को बीजिंग, चाइना में आयोजित हो रहा है।

इस प्रतियोगिता में कितनी टीमें और देश शामिल हैं?

इसमें 16 देशों की 280 टीमों के 500 से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट्स हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

कुल कितनी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी?

इस इवेंट में कुल 26 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जो एथलेटिक, प्रदर्शनात्मक और इकोसिस्टम-बेस्ड कैटेगरी में बंटी हैं।

एथलेटिक स्पर्धाओं में क्या-क्या शामिल है?

100 मीटर हर्डल रेस, 4x100 मीटर रिले और फुटबॉल (2x2, 3x3, 5x5) जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

इकोसिस्टम-बेस्ड चुनौतियों में क्या-क्या है?

इंडस्ट्री मटेरियल हैंडलिंग, दवा छंटाई और होटल वेलकम जैसी वास्तविक जीवन से जुड़ी चुनौतियां शामिल हैं।

Advertisement

इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य क्या था?

ह्यूमनॉइड रोबोट्स की क्षमताओं को टेस्ट करना और रोबोटिक्स रिसर्च व इनोवेशन को बढ़ावा देना।

कौन-कौन से देश इसमें शामिल हुए?

चीन, जापान, जर्मनी, ब्राजील, अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और UAE समेत 16 देश शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, Artificial Intelligence, Humanoid, Humanoid Robot Games
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.