ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला

लगभग दो वर्ष पहले एपल के प्रोडक्ट्स में ChatGPT को इंटीग्रेट करने के साथ दोनों कंपनियों में टाई-अप हुआ था। हालांकि, एपल और OpenAI जल्द ही राइवल बन सकती हैं। OpenAI ने AI के लिए डिजाइन किए गए कनेक्टेड डिवाइसेज पेश करने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2026 23:53 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले एपल ने भी OpenAI पर इसी तरह का आरोप लगाया था
  • OpenAI ने AI से जुड़े कनेक्टेड डिवाइसेज पेश करने की योजना बनाई है
  • इससे पहले भी एपल के खिलाफ इस तरह के मुकदमे दाखिल हो चुके हैं

एपल के प्रोडक्ट्स में ChatGPT को इंटीग्रेट करने के साथ दोनों कंपनियों में टाई-अप हुआ था

बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों में शामिल OpenAI ने अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के खिलाफ ट्रेड सीक्रेट की चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक कानूनी मुकदमा दाखिल किया है। इससे पहले एपल ने भी OpenAI पर इसी तरह का आरोप लगाया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ने आरोप लगाया है कि एपल ने उसके एक पूर्व वर्कर के जरिए ट्रेड सीक्रेट्स की चोरी की है। इसके अलावा कनेक्टेड डिवाइसेज के मार्केट में उसके बिजनेस शुरू करने की योजना में भी iPhone मेकर ने रुकावट डालने की कोशिश की है। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन जोस के फेडरल कोर्ट में दाखिल किए गए इस जवाबी मुकदमे में OpenAI ने जुलाई में उसके और एपल के लिए पहले कार्य कर चुके दो वर्कर्स के खिलाफ दायर कानूनी मामले का जवाब दिया है। 

लगभग दो वर्ष पहले एपल के प्रोडक्ट्स में ChatGPT को इंटीग्रेट करने के साथ दोनों कंपनियों में टाई-अप हुआ था। हालांकि, एपल और OpenAI जल्द ही राइवल बन सकती हैं। OpenAI ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए डिजाइन किए गए कनेक्टेड डिवाइसेज पेश करने की योजना बनाई है। इन डिवाइसेज का डिजाइन एपल के पूर्व डिजाइन चीफ, Jony Ive के स्टूडियो के साथ कोलेब्रेशन में तैयार किया जा रहा है। इस मुकदमे में कहा गया है कि एपल ने सप्लायर्स से OpenAI के प्रोजेक्ट्स और उनसे जुड़े वर्कर्स की जानकारी देने को कहा है। इसके बाद सप्लायर्स ने एपल के बिजनेस का नुकसान होने की आशंका जताई है। 

हाल ही में एपल के NameDrop फीचर को लेकर भी भारत में एक कानूनी मामला दर्ज कराया गया था। इस फीचर से iPhone यूजर्स को आसानी से कॉन्टैक्ट्स शेयर करने की सुविधा मिलती है। यह मुकदमा बॉम्बे हाई कोर्ट में अमेरिका के स्टार्टअप G G Technologies ने दर्ज कराया है। G G Technologies ने आरोप लगाया है कि एपल का NameDrop फीचर उसकी पेटेंट वाली टेक्नोलॉजी का उल्लंघन करता है। इसके साथ ही इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष ने 1,500 करोड़ रुपये (लगभग 16.18 करोड़ डॉलर) के हर्जाने की डिमांड की है। इस मामले में कोर्ट से भारत में इस पेटेंट का उल्लंघन करने वाले एपल के डिवाइसेज के इम्पोर्ट और बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी करने का निवेदन किया गया है। एपल के बड़े मार्केट्स में भारत शामिल है। दुनिया भर में बिकने वाले आईफोन्स के एक बड़े हिस्से की भारत में असेंबलिंग की जाती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  2. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  3. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  4. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  5. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  6. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  7. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  8. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  10. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.