OpenAI के कर्मचारी ने कहा कि AI इंजीनियर और सेल्स टीम से पहले खा लेगा रिसर्चर की नौकरी

AI का तेजी के साथ दुनिया भर में विस्तार हो रहा है और साथ-साथ ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं क्या यह इंसानों द्वारा किए जाने वाले कई कार्यों को तेजी के साथ कर लेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 09:38 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI के अंदर रिसर्चर की जगह सबसे पहले AI लेगा।
  • AI इंफ्रास्ट्रक्चर कोड का इस्तेमाल रिसर्चर प्रयोग करने के लिए करते हैं।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी के साथ दुनिया भर में विस्तार हो रहा है।

AI का उपयोग रिसर्च में तेजी से हो रहा है।

Photo Credit: Unsplash/ Igor Omilaev

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेजी के साथ दुनिया भर में विस्तार हो रहा है और साथ-साथ ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं क्या यह इंसानों द्वारा किए जाने वाले कई कार्यों को तेजी के साथ कर लेगा। वर्तमान में कई कंपनियों ने एआई को अपने सिस्टम में शामिल करते हुए एंट्री लेवल की कई नौकरियों को खत्म करना शुरू कर दिया है। आईटी से लेकर एजुकेशन, कंटेंट क्रिएशन और हेल्थ में इसका काफी उपयोग हो रहा है। हालांकि, इसी बीच कुछ लोगों का कहना है कि यह नौकरी खत्म नहीं करेगा, बल्कि ट्रेनिंग के साथ नए अवसर लेकर आएगा और इंसानों की मदद करेगा। अब हाल ही में हाइपरबोलिक लैब्स के को-फाउंडर और सीटीओ यूचेन जिन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर पोस्ट किया कि OpenAI के एक रिसर्चर ने उन्हें बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबसे पहले रिसर्चर की जगह ले लेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यूचेन जिन की पोस्ट के अनुसार, OpenAI के एक रिसर्चर ने कहा कि OpenAI के अंदर रिसर्चर की जगह सबसे पहले AI लेगा, फिर इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर की जगह लेगा और आखिर में सेल्स डिपार्टमेंट की जगह लेगा।

सुनने में यह अटपटा लग सकता है, लेकिन ऐसा हो सकता है। विचार हमेशा सस्ते होते हैं। अधिकतर रिसर्च विचारों को पैदा करने के साथ-साथ प्रयोगों पर बेस्ड होती हैं, जो AI लगभग कर सकता है (टॉप रिसर्चर को छोड़कर)।

AI इंफ्रास्ट्रक्चर कोड वह आधार है जिसका इस्तेमाल रिसर्चर प्रयोग करने के लिए करते हैं। कोडबेस बहुत बड़ा है, ट्रेनिंग डाटा में बड़े स्तर पर डिस्ट्रीब्यूट (वितरित) नहीं है, और इसमें बग होना आम बात है।

सेल्स डिपार्टमेंट पूरी तरह से मानवीय मनोविज्ञान पर निर्भर है, जिसमें मानवीय स्वभाव, भरोसा, इंसेटिव और भावनाएं शामिल हैं। एआई के लिए सबसे आखिर में यही लक्ष्य है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI, Researcher, AI, Artificial Intelligence

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.