क्‍या AI की दुनिया का बादशाह बनेगा भारत? OpenAI के CEO ने कही बड़ी बात, जानें

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत में एआई (AI) यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस को लेकर हो रहे कामों पर अपनी राय दी है। उन्‍होंने कहा है कि भारत एआई और ओपनएआई के लिए महत्वपूर्ण बाजार है।

विज्ञापन
Written by BHASA, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 13:11 IST
ख़ास बातें
  • ओपनएआई के सीईओ की भारत यात्रा
  • भारत को बताया महत्‍वपूर्ण बाजार
  • आईटी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव से की बात

ऑल्टमैन ने भारत को एआई के क्षेत्र में पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भारत में एआई (AI) यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस को लेकर हो रहे कामों पर अपनी राय दी है। उन्‍होंने कहा है कि भारत एआई और ओपनएआई के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। सैम ऑल्‍टमैन ने कहा कि भारत को अपने पूर्ण मॉडल के साथ एआई क्रांति के अगुआ देशों में शामिल होना चाहिए। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान ऑल्टमैन ने कहा कि देश में पिछले साल ओपनएआई के यूजर्स की संख्या तीन गुना बढ़ी है।

भारत की यात्रा पर आए ऑल्टमैन ने कहा कि भारत सामान्य रूप से एआई के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, विशेष रूप से ‘ओपन' एआई के लिए यह हमारा दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। पिछले साल यहां यूजर्स की संख्या तीन गुना हो गई...। खासकर यह देखना है कि भारत में लोग स्टैक, चिप्स, मॉडल के साथ एआई के सभी स्तरों पर क्या कर रहे हैं...। सभी अविश्वसनीय अनुप्रयोगों के साथ क्या बना रहे हैं...।''

ऑल्टमैन ने भारत को एआई के क्षेत्र में पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत को एआई क्रांति के अगुआ देशों में से एक होना चाहिए। यह देखना वाकई आश्चर्यजनक है कि देश ने क्या किया है... प्रौद्योगिकी को अपनाया है और इसके आधार पर कई सारी चीजें बना रहा है।''

भारत के एआई में विश्व की आवाज बनने और लीडर की भूमिका में आने के बारे में उनकी सलाह पर ऑल्टमैन ने कहा कि मुझे लगता है कि वह काम कर रहा है।
Advertisement

भारत के एआई प्रयासों पर ऑल्टमैन का आशावादी दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पहले 2023 में उन्हें तब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था जब उन्होंने अमेरिका के बाहर उभरने वाले शक्तिशाली एआई मॉडल के बारे में संदेह व्यक्त किया था।
Advertisement

वैष्णव ने इस बातचीत के दौरान कहा कि नवाचार दुनिया में कहीं भी हो सकता है तो ‘‘ यह भारत में क्यों नहीं होना चाहिए।'' ऑल्टमैन की यात्रा दिलचस्प समय पर हो रही है, जब ओपनएआई (और वास्तव में पश्चिमी दुनिया) को अचानक चीनी कंपनी डीपसीक से चुनौती मिल रही है। 

डीपसीक अपने कम लागत वाले एआई मॉडल ‘आर1' के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसे 60 लाख अमेरिकी डॉलर से भी कम लागत में बनाया गया है और चैटजीपीटी जैसे लोकप्रिय मॉडलों की तुलना में इसकी ‘कंप्यूटिंग पावर' बहुत कम है। डीपसीक, चैटजीपीटी को पीछे छोड़ते हुए ऐपल के ऐप स्टोर पर टॉप रैंक वाला फ्री ऐप भी बन गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sam Altman, openAI, AI, india, Ashwini Vaishanw, DeepSeek, china, ai in india
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.