57 की उम्र में आंखें नहीं, लेकिन AI वाले स्मार्ट चश्मे के साथ नौकरी पर लौटा शख्स!

Somerset में एक 57 साल के ब्लाइंड शख्स को Meta AI स्मार्ट ग्लासेस की मदद से नौकरी और कॉन्फिडेंस वापस मिला। Judi Dench की वॉइस उन्हें मजाक में “James Bond” बुलाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अगस्त 2025 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Meta AI-पावर्ड Ray-Ban स्मार्ट चश्मे से ब्लाइंड शख्स को काम करने में मदद
  • ग्लासेस Judi Dench की वॉइस में शख्स को मजाक में बुलाता है “James Bond”
  • पिछले साल अपनी नजर खोने के बाद नौकरी छोड़ने पर मजबूर हो गए थे Andy Evans

एंडी फिलहाल Sight Support West of England नाम की संस्था में काम कर रहे हैं

Somerset, UK में रहने वाले 57 साल के एक ब्लाइंड आदमी को हाल ही में Meta के AI-powered Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस की मदद से जिंदगी और काम दोनों में नई राह मिल गई है। Bath के पास Larkhall इलाके में रहने वाले Andy Evans नाम के व्यक्ति पिछले साल अपनी नजर खोने के बाद नौकरी छोड़ने पर मजबूर हो गए थे। लेकिन अब इन स्मार्ट ग्लासेस की वजह से वे फिर से काम कर पा रहे हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को भी बेहतर ढंग से संभाल रहे हैं।

एंडी इवांस, मॉरिसन्स सुपरमार्केट में अपनी नाइट शिफ्ट की नौकरी छोड़ने के बाद बेरोजगार हो गए थे, क्योंकि उनकी आंखों की रोशनी और भी कम हो गई थी। बाद में उन्हें आधिकारिक तौर पर दृष्टिहीन घोषित कर दिया गया। हालांकि, AI-पावर्ड टेक्नोलॉजी अब उनके लिए सहारे के रूप में सामने आई है। Meta Ray-Ban AI-पावर्ड ग्लासेस में कैमरा और छोटे स्पीकर लगे होते हैं, जो सामने की चीजों को पहचान कर यूजर को ऑडियो में बताते हैं। 

Advertisement

Andy जब भी ग्लासेस को पूछते हैं कि सामने क्या है या किसी मेन्यू को पढ़ने की जरूरत होती है, तो यह डिवाइस तुरंत जवाब दे देता है। खास बात यह है कि बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने लिए जो AI वॉइस चुनी है, वो ब्रिटिश एक्ट्रेस Dame Judi Dench की है, जो उन्हें मजाकिया अंदाज में “James Bond” या “007” कहकर पुकारती हैं।

एंडी फिलहाल Sight Support West of England नाम की संस्था में काम कर रहे हैं। यहां वे उन लोगों को गाइड करते हैं, जो नजर खोने के बाद जिंदगी में एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि AI ग्लासेस की मदद से न सिर्फ उन्हें नौकरी दोबारा मिल पाई, बल्कि उनका कॉन्फिडेंस भी लौट आया है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि Royal National Institute of Blind People (RNIB) के स्पेशलिस्ट रॉबिन स्पिंक्स का कहना है कि इस तरह की टेक्नोलॉजीज विजुअली इम्पेयर्ड लोगों की लाइफ में असली बदलाव ला रही हैं। वे बताते हैं कि AI-पावर्ड डिवाइसेज से लोगों को रोजमर्रा की एक्टिविटीज करने और समाज में एक्टिव बने रहने में बड़ी मदद मिल रही है।

Advertisement

Meta AI-powered स्मार्ट ग्लासेस क्या हैं?

ये Ray-Ban और Meta द्वारा बनाए गए स्मार्ट ग्लासेस हैं, जिनमें कैमरा और स्पीकर लगे होते हैं। ये सामने की चीजों को पहचानकर यूजर को आवाज में बताते हैं।

Somerset के 57 साल के ब्लाइंड शख्स को इन ग्लासेस से कैसे मदद मिली?

Andy Evans नामक व्यक्ति अब इन ग्लासेस की मदद से रोजमर्रा की चीजें समझ पाते हैं और नौकरी भी कर पा रहे हैं।

इन ग्लासेस में खास फीचर क्या है?

AI रियल-टाइम में चीजों को डिस्क्राइब करता है, मेन्यू या टेक्स्ट पढ़ सकता है और ऑब्जेक्ट्स की पहचान कर सकता है।

Advertisement

Andy ने किस वॉइस को चुना है?

उन्होंने ब्रिटिश एक्ट्रेस Dame Judi Dench की वॉइस चुनी है, जो उन्हें मजाक में “James Bond” या “007” कहकर बुलाती है।

Andy अब कहां काम कर रहे हैं?

वो फिलहाल Sight Support West of England संस्था में काम कर रहे हैं, जहां वे अन्य लोगों को विजुअल इम्पेयरमेंट से निपटने में मदद करते हैं।

क्या ऐसे ग्लासेस आम लोगों के लिए उपलब्ध हैं?

हां, Meta और Ray-Ban के स्मार्ट ग्लासेस पब्लिक के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन कीमत और अवेलेबिलिटी मार्केट पर डिपेंड करती है। ये भारत में भी उपलब्ध हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.