नए और अपनी तरह के स्मार्ट ग्लासेस कंपनी 2027 तक लाने की तैयारी में है।
Google-Gucci के AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस जल्द ही मार्केट को उपलब्ध हो सकते हैं।
Google और Gucci ने नए स्मार्ट ग्लास बनाने के लिए भागीदारी की है। Kering के स्वामित्व वाली ब्रांड अगले साल तक Google की भागीदारी में ये स्मार्टग्लास लॉन्च कर सकती है। कंपनी के सीईओ Luca De Meo ने इसकी जानकारी दी है। यह पहली लग्जरी ब्रांड होगी जो AI पावर्ड स्मार्टग्लास के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। स्मार्ट ग्लासेस के सेग्मेंट में प्रतिस्पर्धा अब दिन-प्रतिदिन कड़ी होती जा रही है।
Google-Gucci के AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस जल्द ही मार्केट को उपलब्ध हो सकते हैं। ये नए और अपनी तरह के स्मार्ट ग्लासेस कंपनी 2027 तक लाने की तैयारी में है। Reuters के अनुसार, यह कदम इटालियन-फ्रेंच आईवियर दिग्गज EssilorLuxottica को टक्कर देने के लिए उठाया गया है जो Meta के साथ मिलकर Ray-Ban के AI पावर्ड स्मार्ट ग्लास बनाती है।
Reuters के मुताबिक, डी मिओ ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन का भी इशारा दिया है। जब उनसे एक हालिया इंटरव्यू के दौरान पूछा गया तो उन्होंने बताया कि संभावित तौर पर 2027 तक कंपनी ये स्मार्ट ग्लासेस मार्केट में पेश कर चुकी होगी। कहा गया है कि मिओ Kering के आईवियर और जूलरी विभाग को और ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। कंपनी का यह विभाग इसके कुल राजस्व का एक छोटा हिस्सा बनाता है। कंपनी का मानना है कि उसका यह कदम फैशन में आ रहे बदलाव के प्रभाव से कंपनी को सुरक्षित रखेगा और उसे Google जैसे स्टार टेक दिग्गज ब्रांड का भी फायदा मिलेगा।
केरिंग ने इससे पहले कहा था कि वे कंपनी के प्रोफिट मार्जिन को दोगुने से भी ज्यादा करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसी के साथ उनका लक्ष्य कंपनी को उसी लीग में स्थापित करना है जिसमें अन्य बड़ी लग्जरी ब्रांड्स काम कर रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि Gucci और Google ये भागीदारी स्मार्ट ग्लास मार्केट में अपनी कितनी जगह बना पाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999