Google का स्टूडेंट्स को तोहफा! Gemini फ्री में कराएगा इस बड़े एग्जाम की प्रैक्टिस

Google Gemini में नया फीचर जुड़ा है, जिससे स्टूडेंट्स फ्री में SAT प्रैक्टिस टेस्ट दे सकते हैं और AI से कोचिंग भी पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Google Gemini अब फ्री में SAT प्रैक्टिस टेस्ट जनरेट कर सकता है
  • AI इंटरफेस में स्कोरिंग, एनालिसिस और आंसर एक्सप्लेन फीचर शामिल
  • नया फीचर SAT कोचिंग और ट्यूटरिंग बिजनेस पर असर डाल सकता है

Google Gemini का नया AI फीचर स्टूडेंट्स को फ्री SAT प्रैक्टिस में मदद करता है

Photo Credit: Google

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर सबसे बड़ी बहस यही रहती है कि स्टूडेंट्स इसका गलत इस्तेमाल करके पढ़ाई से बचने लगे हैं। लेकिन इसी टेक्नोलॉजी का एक दूसरा पहलू भी है, जहां AI को सही तरीके से इस्तेमाल कर स्टूडेंट्स अपनी तैयारी मजबूत कर सकते हैं। इसी दिशा में Google ने अपने AI चैटबॉट Gemini में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए अब स्टूडेंट्स फ्री में SAT की प्रैक्टिस टेस्ट दे सकते हैं और अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए कोचिंग भी पा सकते हैं।

Google के मुताबिक, SAT जैसे स्टैंडर्डाइज्ड टेस्ट का पैटर्न पहले से तय होता है, इसलिए Gemini को इस्तेमाल करने के लिए किसी लंबे-चौड़े या कस्टम प्रॉम्प्ट की जरूरत नहीं है। यूजर सिर्फ इतना कह सकता है कि वह एक प्रैक्टिस SAT टेस्ट देना चाहता है और Gemini पूरा टेस्ट जेनरेट कर देगा। इस इंटरफेस में क्लिक करने योग्य बटन, ग्राफ्स और स्कोर एनालिसिस भी शामिल होते हैं, जिससे स्टूडेंट्स को अपनी तैयारी समझने में आसानी मिलती है।

Advertisement

हालांकि, जनरेटिव AI को लेकर सबसे बड़ी चिंता गलत या भ्रामक जानकारी देने की रहती है, जो एजुकेशन जैसे सेंसिटिव एरिया में बड़ा रिस्क हो सकता है। Google का कहना है कि उसने इस फीचर के लिए एजुकेशन फर्म्स, जैसे The Princeton Review, के साथ मिलकर काम किया है ताकि Gemini द्वारा बनाए गए प्रैक्टिस टेस्ट असली SAT के काफी करीब हों।

Gemini के इस नए प्रैक्टिस मोड में स्टूडेंट्स अपने स्कोर देख सकते हैं और पहले दिए गए जवाबों को रिव्यू भी कर सकते हैं। अगर किसी सवाल का जवाब समझ में नहीं आता कि वह सही क्यों है या गलत क्यों, तो हर सवाल के नीचे “Explain answer” का ऑप्शन दिया गया है। टेस्ट खत्म होने के बाद, Gemini का कस्टम इंटरफेस उन टॉपिक्स पर फोकस करने में मदद करता है जहां सुधार की जरूरत है।

SAT एक स्टैंडर्डाइज्ड एंट्रेंस एग्जाम है, जिसे मुख्य रूप से अमेरिका के कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस टेस्ट के जरिए स्टूडेंट्स की रीडिंग, राइटिंग और मैथ जैसी बेसिक एकेडमिक स्किल्स को परखा जाता है, ताकि कॉलेज यह समझ सकें कि स्टूडेंट हायर एजुकेशन के लिए कितना तैयार है। SAT आमतौर पर 11वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स देते हैं और भारत समेत कई देशों के स्टूडेंट्स इसे अमेरिका में पढ़ाई के लिए देते हैं।

Advertisement

Google का कहना है कि आगे चलकर वह दूसरे एग्जाम्स को भी सपोर्ट कर सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि आने वाले टेस्ट सिर्फ US तक सीमित होंगे या दूसरे देशों के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि भारत की बात की जाए, तो यहां AIEEE, JEE, NEET सहित कई कथिन और अहम एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, तो यदि Gemini इनकी प्रैक्टिस कराता है, तो निश्चित तौर पर ये भारतीय स्टूडेंट्स के लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.