AI Job Cuts: कॉल सेंटर, HR समेत AI से इन जॉब्स को बड़ा खतरा! IBM के सीईओ ने चेताया

AI के आने से कॉल सेंटर जॉब्स 50 प्रतिशत तक कम हो सकती हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 09:12 IST
ख़ास बातें
  • कई जॉब्स जैसे IT, HR और कस्टमर सर्विस आदि में सबसे ज्यादा कटौती
  • AI के आने से कॉल सेंटर जॉब्स 50 प्रतिशत तक कम हो सकती हैं
  • IT, HR और कस्टमर केयर जॉब्स पर भी इसके व्यापक असर का अनुमान

IBM के सीईओ अरविंद कृष्णा ने AI का जॉब्स पर प्रभाव व्यापक बताया है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जब से आया है, तब से दुनियाभर में इस बात को लेकर चर्चाएं हैं कि ऑटोमेशन के आने से इंसानों के करने लायक काम कम हो जाएंगे। जिससे यह नौकरियों को कम करेगा और परिणामस्वरूप बेरोजगारी बढ़ेगी। कई एक्सपर्ट्स ने इस बात को स्वीकारा है कि AI के आ जाने से नौकरियां निश्चित रूप से कम होंगी। इसी कड़ी में अब IBM सीईओ का बयान भी जुड़ गया है। IBM सीईओ अरविंद कृष्णा ने कहा है कि AI के आने से कई जॉब्स जैसे IT, HR और कस्टमर सर्विस आदि में सबसे ज्यादा कटौती देखने को मिल सकती है। लेकिन यह सिक्के का सिर्फ एक पहलू है। AI नई नौकरियां भी पैदा करेगा। आइए जानते हैं क्या है एक्सपर्ट्स की राय। 

IBM के सीईओ अरविंद कृष्णा ने AI का जॉब्स पर प्रभाव व्यापक बताया है। लेकिन यह सिर्फ नकारात्मक नहीं है। अरविंद कृष्णा ने Bloomberg को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि AI के आने से कॉल सेंटर जॉब्स 50 प्रतिशत तक कम हो जाएंगीं। इसके साथ ही इंटरनल हेल्प डेस्क जॉब्स जैसे IT, HR और कस्टमर केयर जॉब्स पर भी इसका व्यापक असर पड़ने वाला है। कृष्णा ने यह भी चेतावनी दी कि संख्याओं का मिलान करने जैसे दोहराव वाले कार्यों (repetitive task) से संबंधित पदों में भी भारी कटौती हो सकती है। 

यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ने से कस्टमर सर्विस और सपोर्ट में इंसानों की जरूरत बड़े पैमाने पर घट जाएगी। इसका असर अब दिखने भी लगा है। AI चैटबॉट्स और अन्य कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज में अब AI वॉइस ज्यादा सुनाई देने लगी है। AI जॉब कट (AI Job Cuts) का खतरा भले ही सबकी जुबान पर है, लेकिन अरविंद कृष्णा के मुताबिक, यह सिर्फ सिक्के का एक पहलू है। एआई जॉब्स को बढ़ाने का काम भी करेगा। 

AI जॉब्स को कम जरूर करेगा, लेकिन अगर कौशल का विकास किया जाए तो इससे नई जॉब्स पैदा भी होंगीं। अरविंद कृष्णा ने कौशल विकास (skilling) और पुनः कौशल विकास (reskilling) के महत्व पर जोर दिया ताकि छंटनी से प्रभावित लोग उत्पादक भूमिकाओं यानी प्रोडक्टिव जॉब्स में आगे बढ़ सकें। उन्होंने IBM का ही उदाहरण देते हुए समझाया कि कंपनी ने रिसर्च और डेवलपमेंट में नई भर्तियां की हैं। इस तरह के रोल्स में नई जॉब्स पैदा होगीं। कंपनी ने 10 हजार के करीब भर्तियां R&D में होने की जानकारी दी है। 

एआई एक तरफ जहां नौकरियों को कम कर रहा है, दूसरी तरफ नए अवसर भी उसी अनुपात में पैदा हो रहे हैं। बशर्तें कि हम स्वयं को वक्त की मांग के अनुसार तैयार रखें। बता दें कि अरविंद कृष्णा ने 2020 में IBM की जिम्मेदारी संभाली थी। जिसके बाद से कंपनी अब जेनरेटिव एआई, हाइब्रिड क्लाउड और सॉफ्टवेयर बेस्ड सर्विसेज मुहैया करवाने पर ज्यादा फोकस कर रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.