80 प्रतिशत नौकरियों पर लटक रही तलवार! AI एक्सपर्ट का डराने वाला बयान
AI के डेवलेपमेंट में बड़ा योगदान देने वाला ब्रिटिश प्रोफेसर स्टुअर्ट जोनाथन रसल (Stuart Jonathan Russell) ने एक बयान में कहा है कि आने वाले समय में AI के कारण 80% नौकरियां खत्म हो जाएंगी। यहां तक कि यह CEO की जगह भी ले सकता है। हाल ही में स्टुअर्ट रसल एक पॉडकास्ट में बोल रहे थे जिसमें उन्होंने नौकरियों पर AI की लटकती तलवार के बारे में बात की।